• Home
  • News
  • 48 year old spinner pravin tambe set to be first indian to play in the caribbean premier league 4077589

कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले पहले भारतीय बनेंगे 48 वर्षीय स्पिनर प्रवीण तांबे

प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले चुके 48 साल के तांबे को सीपीएल में खेलने के लिए बीसीसीआई से NOC की आवश्यकता होगी

Edited By : India.com Staff |Jul 07, 2020, 08:10 AM IST

Published On Jul 07, 2020, 08:10 AM IST

Last UpdatedJul 07, 2020, 08:10 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 41 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले मुंबई के पूर्व स्पिन गेंदबाज प्रवीण तांबे कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) में खेलने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. तांबे को लीग की नीलामी में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने अपने साथ जोड़ लिया है.

प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले चुके 48 साल के तांबे को सीपीएल में खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी. सीपीएल की छह फ्रेंचाइजियों ने 18 अगस्त से 10 सितंबर तक होने वाली लीग के लिए टीमों का चयन किया है . कोविड-19 महामारी के कारण टूर्नामेंट को दर्शकों के बिना खेला जाएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सीपीएल से जारी बयान में कहा गया, ‘नीलामी का ऑनलाइन आयोजन किया गया जिसमें छह टीमों ने कैरिबियन और विदेशी खिलाड़ियों को टीम में जोड़ा. इसमें राशिद खान, मार्कस स्टोइनिस, रॉस टेलर, ताम्बे और कार्लोस ब्रैथवेट जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. ताम्बे 41 साल की उम्र में आईपीएल में पदार्पण कर लीग में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे.

उन्होंने आईपीएल के 33 मैचों में 30.5 के औसत से 28 विकेट लिए हैं. उन्होंने आईपीएल के 33 मैचों में 30.5 के औसत से 28 विकेट लिए हैं। प्रवीण तांबे ने 2013 में 41 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की ओर से आईपीएल (IPL) में डेब्यू कर वर्ल्ड क्रिकेट को सरप्राइज कर दिया था.

साल 2016 के बाद से वह आईपीएल में नहीं खेले हैं. वर्ष 2017 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने अपने साथ जोड़ा, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला. प्रवीण आईपीएल में हैट्रिक ले चुके हैं.

Editor's Pick