• Home
  • News
  • 5 Questions Ajit Agarkar Lead Selection Panel has to Answer in Team for Ireland and England Will SKY stay as captain

शनिवार को होगा टीम इंडिया का ऐलान, अजित अगरकर ऐंड कंपनी को तलाशने होंगे 5 सवालों के जवाब

शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान होगा. और इसके लिए सिलेक्टर्स के सामने कई अहम सवाल हैं. टीम की कप्तानी से लेकर नए खिलाड़ियों को मौका देने तक अजित अगरकर को पांच बड़े सवालों के जवाब तलाशने होंगे.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 05, 2026, 12:14 PM IST

Published On Jun 05, 2026, 12:14 PM IST

Last UpdatedJun 05, 2026, 12:14 PM IST

Indian team selection meeting

शनिवार को होगा टीम इंडिया का ऐलान

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट एक पड़ाव पर है. यहां कुछ ऐसे फैसले लिए जाने हैं जो आने वाले वक्त में टीम की दिशा और दशा की ओर इशारा कर सकते हैं. शनिवार, 6 जून को अजित अगरकर की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति जब बैठक करेगी तो उसके सामने कई अहम सवाल होंगे. सिलेक्शन कमिटी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए टी20 टीम का चयन करना होगा.

सिलेक्शन कमिटी के सामने एक बड़ा सवाल इस बात का भी होगा कि आखिर लगभग एक ही वक्त पर होने वाली दो सीरीज के लिए टीम कैसे चुनी जाए. एशियन गेम्स में भारतीय टीम मेडल के लिए खेलेगी. और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज की अहमियत भी कम नहीं. और आयरलैंड व इंग्लैंड के दौरे के लिए भारतीय टीम के सिलेक्शन में पिछली अंतरराष्ट्रीय सीरीज को देखा जाए या आईपीएल 2026 की मौजूदा फॉर्म पर ध्यान दिया जाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सवाल 1- सूर्यकुमार यादव का क्या होगा

यह बड़ा सवाल है. और सिलेक्शन कमिटी के सामने शायद सबसे बड़ा सवाल. सूर्या की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत हासिल की. लेकिन उनका व्यक्तिगत फॉर्म बहुत खराब रहा. टी20 वर्ल्ड कप में भी वह बहुत रन नहीं बना सके. इसके बाद इंतजार किया गया आईपीएल का. लेकिन मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उनका बुरा फॉर्म जारी रहा. उन्होंने आईपीएल में 13 पारियों में 270 रन बनाए. औसत 20.76 का और स्ट्राइक-रेट 147.54 का. वर्ल्ड कप में उन्होंने 9 पारियों में 242 रन बनाए. स्ट्राइक-रेट गिरकर 136.72 तक पहुंच गई. उन्होंने वर्ल्ड कप की शुरुआत तो अच्छे ढंग से की थी. उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ 84 रन की नाबाद पारी खेली.

IPL में सूर्यकुमार यादव का करियर

सालमैचपारीरनबेस्टऔसतस्ट्राइक-रेट100/50
IPL 2025161671773*65.18167.910/5
IPL 202613132706020.76147.540/2
IPL करियर1791644581103*33.68148.582/51

लेकिन खबर आ रही है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाना तय है. पर क्या वह टीम का हिस्सा होंगे. सिलेक्टर्स की 2028 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप और लॉस एंजेलिस ओलिंपिक पर भी है. सूर्या 36 साल के हो चुके हैं और दो साल बाद 38 साल के हो जाएंगे. सूर्या ने टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद कहा था कि वह ओलिंपिक में खेलना चाहते हैं. बतौर कप्तान उनका रिकॉर्ड कमाल का है. भारत उनकी कप्तानी में कोई टी20 सीरीज नहीं हारा. उनका जीत प्रतिशत भी 78 के करीब है. लेकिन उनका खुद का बल्ला बहुत अर्से से शांत ही है.

सूर्यकुमार यादव का कैसा रहा है टी20 करियर

सालमैचपारीरनबेस्टऔसतस्ट्राइक-रेट100/50
2025211921847*13.62123.160/0
2026141448484*44.00161.330/4
करियर रिकॉर्ड113107327211736.35162.9404/25

सवाल 2- श्रेयस अय्यर बनेंगे कप्तान!

सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर का भारतीय टीम का कप्तान बनना तय माना जा रहा है. अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2024 का आईपीएल जीता. और इसके बाद 2025 में भी पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय किया. इससे पहले अय्यर दिल्ली कैपिटल्स को भी फाइनल में पहुंचा चुके थे. खबर थी कि शायद मुख्य कोच गौतम गंभीर श्रेयस अय्यर के नाम पर सहमत नहीं थे. लेकिन चीफ अगरकर तय कर चुके थे.

श्रेयस अय्यर का T20I में कैसा है रिकॉर्ड

मैचपारीरनऔसतस्ट्राइक-रेट
5147110430.66136.12

श्रेयस अय्यर का IPL 2025 और IPL 2026 में कैसा है प्रदर्शन

सीजनमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक-रेट100/50
2025171760450.33175.0701/32
2026141349855.33168.8101/05
IPL रिकॉर्ड147145422935.83136.7200/06

तो क्या श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ही भारत 2028 का टी20 वर्ल्ड कप और ओलिंपिक में जाना चाहता है. अय्यर ने जिस तरह से आईपीएल में कप्तानी की उसकी तारीफ हुई. लेकिन आईपीएल 2026 में पहले हाफ के बाद टीम जिस तरह से पटरी से उतरी थी उसे लेकर उन्हें कुछ आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था. सिलेक्टर्स ने क्या सोचा है, इसका पता शनिवार को लग ही जाएगा.

सवाल 3- वैभव सूर्यवंशी को किया जाएगा फास्ट-ट्रैक?

वैभव सूर्यवंशी की उम्र सिर्फ 15 साल है लेकिन आईपीएल 2026 में उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया वह कमाल है. 15 साल के इस खिलाड़ी ने 16 पारियों में 776 रन बनाए. और ऑरेंज कैप पर कब्जा किया. साथ ही 72 छक्के लगाकर उन्होंने कई कीर्तिमान बनाए. उन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा. लेकिन भारत के पास टी20 क्रिकेट में टॉप ऑर्डर पर जगह ज्यादा नहीं है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बाद ईशान किशन भी टॉप फॉर्म में हैं. हो सकता है कि सूर्यवंशी को दौरे के अनुभव के लिए ले जाया जाए. उन्हें रोटेशन में भी आजमाया जा सकता है.

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल रिकॉर्ड

सीजनमैचपारीरनबेस्टऔसतस्ट्राइक-रेट100/50
20257725210136.00206.551/1
2026161677610348.50237.302/5
IPL करियर2323102810344.69228.952/6

सूर्यवंशी ने जिस तरह का खेल दिखाया उसके बाद नैशनल टीम में उनके सिलेक्शन को लेकर काफी आवाज उठने लगी हैं. हालांकि संजय मांजरेकर जैसे पूर्व क्रिकेटर्स का मानना है कि वैभव को सीधा विदेशी दौरों पर नहीं ले जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अच्छा तो यही होगा कि वैभव पहले भारतीय परिस्थितियों में ही इंटरनेशनल डेब्यू करें.

सवाल 4- क्या रजत पाटीदार को मिलेगी टीम इंडिया में जगह

रजत पाटीदार की कप्तानी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की किस्मत बदल दी. 2025 में आरसीबी ने 18 सीजन में पहली बार ट्रॉफी जीती. इसके बाद टीम ने आईपीएल 2026 में भी ट्रॉफी जीती. यानी लगातार दो साल बेंगलुरु की टीम ने खिताब जीते. मिडल-ऑर्डर में पाटीदार ने धमाकेदार खेल दिखाया. पारी को रफ्तार दी. और यह भी सवाल है कि क्या पाटीदार इस दौरे पर जगह बना पाएंगे. पाटीदार इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद तीसरे ऐसे कप्तान बन गए जिन्होंने लगातार दो बार आईपीएल जीता हो.

रजत पाटीदार का IPL 2025 और IPL 2026 में कैसा रहा रिकॉर्ड

सीजनमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक-रेट
2025151431224.00143.77
2026151450141.75192.69

साफ है, आईपीएल 2026 में पाटीदार और धुआंधार होकर मैदान पर उतरे. 500 से ज्यादा रन बनाए. उनका औसत करीब 42 तक पहुंचा. और स्ट्राइक रेट भी 192 से ज्यादा. साफ है आरसीबी जिसकी ताकत कभी टॉप ऑर्डर हुआ करता था उसके लिए पाटीदार ने मिडल-ऑर्डर में कमाल का खेल दिखाया. लेकिन, क्या उन्हें इसका इनाम भारत की टी20 टीम में मिलेगा. वह भारत के लिए तीन टेस्ट और एक वनडे तो खेल चुके हैं लेकिन सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्हें अभी तक मौका नहीं मिला है.

सवाल 5- हार्दिक पंड्या को लेकर क्या होगा प्लान

हार्दिक पंड्या के लिए आईपीएल 2026 का सीजन भी भुला देने वाला रहा. उन्हें पीठ की परेशानी से भी गुजरना पड़ा. और कुछ मैचों तक वह बाहर बैठे रहे. हार्दिक 2024 के सीजन से पहले मुंबई इंडियंस में लौटे थे. लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता. इसके साथ ही उनकी फिटनेस भी सवाल उठते रहे हैं. क्या हार्दिक को इस पूरे दौरे के लिए चुना जाएगा. या बोर्ड उन्हें लेकर कोई अहम फैसला लेगा. भारत को अगले साल वनडे वर्ल्ड कप भी खेलना है और हार्दिक उसमें भारत के लिए काफी अहम खिलाड़ी हो सकते हैं. और टीम हार्दिक के वर्कलोड का भी ख्याल रखना चाहेगा.

भारत के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम

भारत को आयरलैंड में 26 और 28 जून को दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं. और इंग्लैंड में पांच टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे मैच खेलने हैं. टी20 मैच 1 जुलाई से 11 जुलाई के बीच होंगे. और वनडे सीरीज 14 से 19 जुलाई के बीच होगी.

मैचतारीखमैदान
पहला T20I1 जुलाई, 2026चेस्टर-ली-स्ट्रीट
दूसरा T20I4 जुलाई, 2026मैनचेस्टर
तीसरा T20I7 जुलाई, 2026ब्रिस्टल
चौथा T20I9 जुलाई, 2026नॉटिंगम
पांचवां T20I11 जुलाई, 2026साउथैम्पटन
पहला ODI14 जुलाई, 2026बर्मिंगम
दूसरा ODI16 जुलाई, 2026कार्डिफ
तीसरा ODI19 जुलाई, 2026लॉर्ड्स, लंदन
Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick