WPL: 5 मैचों में 5 जीत, मंधाना की RCB ने धूम-धमाके से प्लेऑफ में बनाई जगह
WPL: 5 मैचों में 5 जीत, RCB ने धूम-धमाके से प्लेऑफ में बनाई जगह
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु का विजय अभियान जारी है. टीम ने लगातार पांचवां मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बना ली. आरसीबी की जीत में गौतमी नाइक का अहम किरदार रहा.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 20, 2026 9:13 AM IST
gautami-naik
वडोदरा: गौतमी नाईक के अर्धशतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सोमवार को गुजरात जाइंट्स को 61 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग में अपना अपराजेय अभियान बरकरार रखा. आरसीबी की टूर्नामेंट में यह लगातार पांचवीं जीत थी. इसके साथ ही टीम ने WPL के प्लेऑफ में जगह बना ली.
पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर आरसीबी ने छह विकेट पर 178 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया. पॉइंट्स टेबल में चोटी पर बैठी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ओवर में ग्रेस हैरिस और दूसरे ओवर में जॉर्जिया वोल पवेलियन लौट गए जब स्कोर नौ रन ही था लेकिन इसके बाद नाईक ने पारी को संभाला.
Add Cricket Country as a Preferred Source
जवाब में गुजरात की टीम शुरू ही से दबाव में रही और सातवें ओवर में 34 रन के स्कोर पर उसके चार विकेट गिर गए. बेथ मूनी, सोफी डेवाइन, अनुष्का शर्मा और कनिका आहूजा पवेलियन लौट चुकी थीं.
A performance to cherish! 🫡
Gautami Naik's maiden #TATAWPL half-century earns her the Player of the Match award 👏
काशवी गौतम और जॉर्जिया वेयरहैम भी टिक नहीं सकीं. कप्तान एशले गार्डनर ने 43 गेंद में 54 रन बनाये लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिल सका. गार्डनर ने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का जड़ा लेकिन उनकी टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 117 रन ही बना सकी.
आरसीबी की गेंदबाज सयाली सतघारे ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 21 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि नडाइन डि क्लेर्क को दो विकेट मिले.
गुजरात की कप्तान गार्डनर ने हालांकि मंधाना को पगबाधा आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. भारत ने रिव्यू लिया लेकिन तीसरे अंपायर का फैसला गेंदबाज के पक्ष में रहा.
नाईक ने 55 गेंद की अपनी पारी में सात चौकों और एक छक्के के साथ 73 रन बनाये. उन्होंने रिचा घोष के साथ चौथे विकेट के लिए 69 रन जोड़े. रिचा ने 20 गेंद में 27 रन का योगदान दिया जिसमें तीन छक्के शामिल थे.
नाईक को 18वें ओवर में गार्डनर ने बोल्ड किया. राधा यादव ने आखिर में आठ गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के के साथ 17 रन बनाए. गुजरात जाइंट्स के लिये गौतम और गार्डनर ने दो दो विकेट लिए जबकि सोफी डेवाइन और रेणुका सिंह को एक एक विकेट मिला.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.