- Home
- News
- 5th unofficial ODI: Ben Duckett lead England lions to a 1 wicket win; India A seal the series by 4-1
बेन डकेट की धमाकेदार पारी, इंग्लैंड लायंस ने इंडिया ए को 1 विकेट से हराया
पहले चार वनडे मैच जीत चुकी भारतीय टीम ने 4-1 से सीरीज पर कब्जा किया।
Published On Jan 31, 2019, 03:50 PM IST
Last UpdatedJan 31, 2019, 03:50 PM IST
Ben Duckett (Getty Images)
इंग्लिश बल्लेबाज बेन डकेट की शानदार अर्धशतकीट पारी के दम पर इंग्लैंड लायंस ने इंडिया ए के खिलाफ पांचवां अनाधिकारिक वनडे मैच जीतकर क्लीन स्वीप का खतरा टाल दिया। डकेट की 86 गेंदो पर 70 रनों की पारी के दम पर इंग्लैंड लायंस ने एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। हालांकि इंडिया ए ने 4-1 से सीरीज पर कब्जा किया।
ये भी पढ़ें: आईसीसी टी20 विश्व 2020 में एक ग्रुप में नहीं खेलेंगे भारत-पाकिस्तान
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। सिद्देश लाड (36), अक्षर पटेल (23) और दीपक चाहर (21) की पारियों की बदौलत टीम 50 ओवर में 112 रन बना सकी। इंग्लैंड लायंस की ओर से जेमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
113 के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड लायंस की टीम को चाहर ब्रदर्स का सामना करना पड़ा। दीपक चाहर और राहुल चाहर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए और 95 के स्कोर पर लायंस टीम के 8 विकेट गिरा दिए। इसमें ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी उनका साथ दिया। पटेल ने 10 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए।
ये भी पढ़ें: विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है संतुलित भारतीय टीम: डेविड रिचर्डसन
हालांकि कोई भारतीय गेंदबाज बेन डकेट को नहीं रोक पाया। डकेट ने 86 गेंदो पर 10 चौकों और एक छक्के के दम पर 70 रनों की एकतरफा पारी खेलते हुए एक विकेट से मैच जिताया।