- क्रिकेट न्यूज़
- News
- 5th unofficial ODI: Sanju Samson, Shikhar Dhawan hits half centuries as India A to Score 204/4 against South Africa A
सैमसन-धवन के अर्धशतक, द. अफ्रीका ए के सामने 205 रन का लक्ष्य
पांच मैचों की वनडे सीरीज में इंडिया ए टीम 3-1 से आगे है
Published On Sep 06, 2019, 04:42 PM IST
Last UpdatedSep 06, 2019, 04:42 PM IST
Sanju Samson @ ICC official Website (file image)
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (91) और शिखर धवन (51) की तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी के बूते इंडिया ए सीरीज के 5वें और अंतिम वनडे में दक्षिण अफ्रीका ए के सामने 205 रन का लक्ष्य रखा है।
पढ़ें: 2023 वनडे विश्व कप पर है जिम्बाब्वे का ध्यान: हैमिल्टन मसाकाद्जा
आउटफील्ड गीला होने के कारण मैच देरी से शुरू हुआ जिसके कारण ओवर में कटौती हुई और मैच 20-20 ओवरों का खेला जा रहा है। इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 204 रन बनाए।
इंडिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कुल स्कोर में अभी दो रन जुड़ा था कि ओपनर प्रशांत चोपड़ा को ब्यूरन हेंड्रिक्स ने विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच कराकर इंडिया ए को शुरुआती झटका दिया। प्रशांत दो रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद धवन और सैमसन ने पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की। धवन अर्धशतक जड़ने के बाद अधिक देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। उन्हें जॉर्ज लिंडे ने आउट किया। धवन ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 36 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के लगाए।
पढ़ें: एशेज टिकट के लिए कचरा उठाने वाले बच्चे को मिला ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ बस में घूमने का मौका
कप्तान श्रेयस अय्यर ने 19 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। सैमसन ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 48 गेंदों पर 6 चौके और 7 छक्के लगाए। शुभमन गिल 10 और शिवम दूबे खाता खोले बगैर नाबाद लौटे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से हेंड्रिक्स और लिंडे ने दो-दो विकेट चटकाए।