add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

6,4,6,6,4,1- हार्दिक ने एक ओवर में समां बदल दिया, VHT में सिर्फ 19 गेंद पर हाफ-सेंचुरी, जितेश ने भी धूम मचा दी

हार्दिक पंड्या ने कमाल की बैटिंग की. सिर्फ 19 गेंद पर उन्होंने अपनी हाफ सेंचुरी लगा दी.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 8, 2026 2:20 PM IST

नई दिल्ली: हार्दिक पंड्या और जितेश शर्मा. इन दोनों खिलाड़ियों ने गुरुवार को अपने बल्ले का जौहर दिखाया. हार्दिक न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं. वहीं जितेश को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है. लेकिन बड़ौदा के लिए खेलते हुए इन दोनों बल्लेबाजों ने खूब कमाल का खेल दिखाया.

भारत के स्टार ऑलराउंडर पंड्या का बल्ला वैसे भी विजय हजारे ट्रॉफी में खूब रन बरसा रहा है. गुरुवार को चंडीगढ़ के खिलाफ राजकोट में निरंजन शाह स्टेडियम पर उन्होंने एक बार खूब गेंदबाजों की खूब खबर ली. दाएं हाथ के इस स्टार खिलाड़ी ने महज 19 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली. विजय हजारे घरेलू वनडे टूर्नामेंट है. हार्दिक को जब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया तो तर्क यही दिया गया कि वह अभी 10 ओवर गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं हैं. हालांकि बल्ले से हार्दिक जो खेल दिखा रहे हैं उसे देखकर तो फैंस का दिल खुश होना लाजमी है. इस बीच यह खबर भी आई थी कि हार्दिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड 2026 को ध्यान में रखते हुए आराम दिया गया है. वजह चाहे कुछ भी हो हार्दिक का इस फॉर्म में होना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गुरुवार को राजकोट में हार्दिक ने महज 31 गेंद पर 75 रन बनाकर अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया. अपनी पारी में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दो चौके और नौ छक्के लगाए. इससे पिछले मैच में शतक जमा चुके हार्दिक इस मैच में भी अच्छी लय में दिखे. नंबर छह पर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक ने गेंदबाजों को खुद पर हावी होने का कोई मौका नहीं दिया. और लंबे-लंबे शॉट लगाए. हार्दिक ने 241.94 के स्ट्राइक-रेट से बल्लेबाजी की. 24ओवर की समाप्ति के बाद हार्दिक 13 गेंद पर 23 रन बनाकर खेल रहे थे. वहीं 25वां ओवर समाप्त होने के बाद उनकी हाफ सेंचुरी पूरी हो गई.

इसके बाद जितेश शर्मा ने भी गेंदबाजों की खूब खबर ली. शर्मा, जो 7वें नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे, ने सिर्फ 33 गेंद पर 73 रन ठोक दिए. शर्मा ने अपनी पारी में 8 चौके और चार छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक-रेट 221.21 का रहा.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी, 14 जनवरी और फिर 18 जनवरी को सीरीज के तीन मैच खेले जाएंगे. इसके बाद 21 जनवरी से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी. हार्दिक इस टी20 सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे. हालांकि एक अतिरिक्त सलामी बल्लेबाज को जगह देने की वजह से जितेश टीम में जगह नहीं बना पाए.