add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

6,6,6,4,6,6- आईपीएल में अनसोल्ड रहे इस बल्लेबाज ने SA20 में धमाल मचा दिया

जॉनी बेयरस्टो ने SA20 में कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने केशव महाराज के एक ही ओवर में 34 रन बनाकर इतिहास रच दिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 6, 2026 9:46 AM IST

जॉनी बेयरस्टो ने SA20 के मौजूदा सीजन के 14वें मैच में केशव महाराज के ओवर में 34 रन कूट दिए. प्रीटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के बीच सोमवार 5 जनवरी को खेले गए इस मैच में बेयरस्टो बहुत ही आक्रामक अंदाज में नजर आए. सुपरस्पोर्ट्स पार्क, सेंचुरियन में खेले गए इस मैच में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बाएं हाथ के स्पिनर के ओवर में पांच छक्के और एक चौका लगाया. यह इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ.

सनराइजर्स ईस्टर्न कैप की टीम के सामने 177 रन का टारगेट था. इस स्कोर का पीछा करते हुए उसन बिना किसी नुकसान के 116 रन बना लिए थे. बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज 12वां ओवर फेंकने आए. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने ओवर की पहली ही गेंद पर डीप-मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाया. इसके साथ ही उन्होंने हाफ सेंचुरी पूरी की. उन्होंने सिर्फ 35 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने स्वीप से 92 मीटर का छक्का लगाया. और फिर तीसरी गेंद पर एक और छक्का लगाया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

केशव महाराज बस इसी बात की राहत महसूस कर सकते हैं कि उनके ओवर में लगातार छह छक्के नहीं लगे. ओवर की चौथी गेंद पर बेयरस्टो ने चौका लगाया. लेकिन ओवर की आखिरी दो गेंदों पर उन्होंने दो छक्के लगाए. इसके साथ ही केशव महाराज के नाम इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे महंगा ओवर फेंकने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. महाराज ने अपने तीन ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 50 रन दे दिए.

बेयरस्टो 45 गेंद पर 85 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने सनराइजर्स ईस्टर्न केप की जीत में अहम भूमिका निभाई. टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में 177 रन का टारगेट हासिल कर लिया. अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और छह छक्के लगाए. इस पारी में वह पूरी तरह से कंट्रोल नजर आए.

उनके ओपनिंग पार्टनर क्विंटन डि कॉक ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. डि कॉक ने सिर्फ 49 गेंद पर नाबाद 79 रन बनाए. अपनी पारी में डि कॉक ने पांच चौके और छह छक्के लगाए. इस ओपनिंग जोड़ी से प्रिटोरिया कैपिटल्स के गेंदबाज नहीं निपट पाए. टीम ने 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल की.

इस जीत के बाद अब सनराइजर्स ईस्टर्न केप पॉइंट्स टेबल में चोटी पर पहुंच गई है. टीम ने पांच में से तीन मैच जीते हैं. उनके अब 17 अंक हैं. वहीं प्रिटोरिया की टीम छह में से पांचवें स्थान पर है. उसने पांच में से सिर्फ एक मैच जीता है और उसके 7 अंक हैं.