एमसीसी ने कहा, 86 प्रतिशत प्रशंसक टेस्ट क्रिकेट को तरजीह देते हैं

‘एमसीसी टेस्ट क्रिकेट सर्वे’ कराया जिसमें 100 देशों के करीब 13,000 प्रशंसकों ने हिस्सा लिया।

Edited By : Press Trust of India |Mar 09, 2019, 10:32 PM IST

Published On Mar 09, 2019, 10:32 PM IST

Last UpdatedMar 09, 2019, 10:32 PM IST

मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने शनिवार को घोषणा की कि 86 प्रतिशत खेल प्रेमी सीमित ओवर की तुलना में टेस्ट क्रिकेट को देखना पसंद करते हैं।

एमसीसी ने ‘एमसीसी टेस्ट क्रिकेट सर्वे’ कराया जिसमें 100 देशों के करीब 13,000 प्रशंसकों ने हिस्सा लिया। इसमें पाया गया कि प्रतिभागियों में से औसतन 86 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे खेल के पांच दिवसीय फॉर्मेट को देखने को तरजीह देंगे। इसके बाद वनडे इंटरनेशनल, ट्वेंटी20 इंटरनेशनल और घरेलू टी20 का नंबर आता है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- टेस्ट क्रिकेट खत्म नहीं हो रहा, इसे थोड़ा बढ़ावा देने की जरूरत: रिचर्डसन

एमसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह शानदार है कि टेस्ट क्रिकेट प्रशंसकों को सबसे ज्यादा पसंदत आता है। एमसीसी टेस्ट क्रिकेट सर्वे अब भी टेस्ट क्रिकेट को शीर्ष क्रिकेट मानता है और यह उनका पसंदीदा प्रारूप है जिसे वे देखना चाहते हैं।’’

इस प्रतिक्रिया देते हुए श्रीलंका के पूर्व कप्तान और एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति के सदस्य कुमार संगाकारा ने कहा, “मैं इससे पूरी तरह से हैरान हूं। यह असली मौका है और जिम्मेदारी भी कि हम खेल के सबसे लंबे प्रारूप का शानदार भविष्य तैयार करें।”

एमसीसी द्वारा जारी किए गए बयान में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति के अध्यक्ष माइक गेटिंग ने भी इस पर खुशी जाहिर की है। पिछले साल भी आईसीसी ने एक और सर्वे कराया था जिसमें (19,000 प्रतिभागियों में से) करीब 70 प्रतिशत ने टेस्ट क्रिकेट का समर्थन किया था।

 

Editor's Pick