- क्रिकेट न्यूज़
- News
- 900 Cricketers Participate in Kanpur Superstars Selection Trials Across Kanpur and Agra
कानपुर सुपरस्टार्स के ट्रायल्स में उमड़ा हुजूम, कानपुर और आगरा में 900 से ज्यादा क्रिकेटरों ने दिखाया दम
यूपी टी20 लीग 2026 की तैयारी में कानपुर सुपरस्टार्स की टीम जुटी हुई हैं. इसी कड़ी में फ्रेंचाइजी ने कानपुर और आगरा में अपने ट्रायल आयोजित किए. जिसमें 900 से ज्यादा युवा क्रिकेटरों ने इसमें हिस्सा लिया.
Published On Jul 20, 2026, 05:03 PM IST
Last UpdatedJul 20, 2026, 05:03 PM IST
यूपी टी20 लीग अपने आगामी सीजन की तैयारी में जुटी हुई हैं. जिसके लिए टीमें और खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं. यूपी टी20 लीग की फ्रेंचाइजी कानपुर सुपरस्टार्स (Kanpur Superstars) के सिलेक्शन ट्रायल्स में इस बार रिकॉर्ड तोड़ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. कानपुर और आगरा में फ्रेंचाइजी ने ट्रायल का आयोजन किया था. इसमें 900 से ज्यादा क्रिकेटर शामिल हुए.
कानपुर और आगरा में हुए ट्रायल
कानपुर सुपरस्टार्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के लिए ट्रॉयल का आयोजन किया. इसका पहला हिस्सा कानपुर के कमला क्लब में 11 और 12 जुलाई को किया गया. वहीं दूसरी आगरा के अवंतीबाई लोधी क्रिकेट ग्राउंड में 18 जुलाई को इसका दूसरा हिस्से का आयोजन किया गया.
इसमें कानपुर में 600 और आगरा में 300 खिलाड़ी शामिल हुए. जिसपर कानपुर सपरस्टार्स के अनुभवी कोचिंग और स्काउटिंग स्टाफ ने नजर रखी. यूपी टी20 लीग के चौथे सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 24 जुलाई को आगरा के होटल ताज में होगा. जिसमें प्रदेश के 75 जिले के खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा.
स्टार खिलाड़ियों को टीम ने किया रिटेन
यूपी टी20 लीग 2026 के ऑक्शन से पहले कानपुर सुपरस्टार्स ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें कई स्टार खिलाड़ी शामिल है. आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले समीर रिजवी और लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा गेंदबाज मोहसिन खान पर एक बार फिर फ्रेंचाइजी ने भरोसा जताया है. वहीं आदर्श सिंह, आकिब खान, विनीत पनवार, शुभम मिश्रा और पंकज कुमार को भी टीम ने अपने पास ही रखा है.