add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

महज एक रन से शतक से चूके... 99 रन पर नाबाद लौटे एश्टन टर्नर, BBL के खास लिस्ट में बनाई जगह

32 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज एश्टन टर्नर ने महज 41 गेंदों पर 8 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 99 रन बनाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 30, 2025 6:04 PM IST

Ashton Turner 99 Not Out: टी20 क्रिकेट में शतक लगाना बेहद मुश्किल है. मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वालों के लिए यह और मुश्किल होता है, मगर जब कोई बल्लेबाज इस फॉर्मेट में 99 रन पर नाबाद लौटता है, तो उसके पास अच्छी बल्लेबाजी का संतोष होने के साथ-साथ शतक पूरा न कर पाने का अफसोस भी होता है. बिग बैश लीग में पर्थ स्क्रॉचर्स के कप्तान एश्टन टर्नर के साथ ऐसा ही हुआ है।

पर्थ स्क्रॉचर्स और सिडनी थंडर के बीच मंगलवार को खेले गए मुकाबले में टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पर्थ स्क्रॉचर्स की शुरुआत खराब रही थी. टीम ने 34 के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए, ऐसा लग रहा था कि मुश्किल से ही टीम 150 के आस-पास पहुंचेगी, लेकिन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान एश्टन टर्नर ने अकेले दम पर खेल ही पलट दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

8 छक्कों और 8 चौकों की मदद से टर्नर ने खेली 99 रन की पारी

32 साल के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने महज 41 गेंदों पर 8 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 99 रन बनाए. वह 99 के स्कोर पर नाबाद लौटे. पारी के आखिरी ओवर की आखिरी दो गेंदों पर 2 विकेट गिरे. टर्नर नॉन स्ट्राइक पर खड़े होकर विकेटों का गिरना देखते रहे, लेकिन उन्हें शतक पूरा करने का मौका नहीं मिला.

पर्थ स्क्रॉचर्स ने एश्टन टर्नर के शतक की बदौलत 8 विकेट पर 202 रन बनाए, जिसके जवाब में सिडनी थंडर की टीम 17.1 ओवर में 131 रन पर सिमट गई. पर्थ स्कॉचर्स की टीम ने इस मुकाबले को 71 रन से अपने नाम किया.

एश्टन टर्नर ने खास लिस्ट में बनाई जगह

एश्टन टर्नर पहले बल्लेबाज नहीं हैं, जो 99 रन पर बीबीएल में नाबाद लौटे हैं. उनसे पहले तीन और बल्लेबाज भी 99 रन के स्कोर पर नाबाद लौटे हैं. पर्थ स्कॉचर्स के लिए एश्टन टर्नर ऐसा करने वाले शॉन मार्श के बाद दूसरे और ओवरऑल चौथे बल्लेबाज हैं. वहीं बिग बैश लीग में वह 99 रन की पारी खेलने वाले पांचवें बल्लेबाज भी हैं. मार्क्स स्टोइनिस भी यह कारनामा कर चुके हैं, मगर वह 99 रन के स्कोर पर आउट हो गए हैं.

बिग बैश लीग में 99 पर नॉट आउट रहने वाले बैटर्स

शॉन मार्श, पर्थ बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स (2011-12)

जोश फिलिप, सिडनी सिक्सर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स (2021-22)

कॉलिन मुनरो, ब्रिस्बेन हीट बनाम मेलबर्न स्टार्स (2023-24)

एश्टन टर्नर, पर्थ बनाम सिडनी थंडर (2025-26)

ऑस्ट्रेलिया के लिए नौ वनडे और 19 टी-20 मैच खेल चुके हैं टर्नर

एश्टन टर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए 09 वनडे और 19 टी20 खेल चुके हैं. उन्होंने वनडे की 07 पारियों में एक अर्धशतक की बदौलत 192 रन और 14 टी20 पारियों में 110 रन बनाए हैं. वह वनडे में दो और टी20 में चार विकेट भी ले चुके हैं.