add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs AUS: मिचेल स्टार्क ने गेंद बरपाया कहर, 5 विकेट लेकर ODI में रचा इतिहास

स्टार्क ने शुभमन गिल (0), केएल राहुल (9), रोहित शर्मा (13), सूर्यकुमार यादव (0) और मोहम्मद सिराज (0) का शिकार किया.

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - March 19, 2023 4:29 PM IST

ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी के दम पर रविवार को विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे वनडे क्रिकेट मैच में भारतीय टीम को 26 ओवर में महज 117 रन पर समेट दिया. मिचेल स्टार्क ने 8 ओवर में एक मेडन से 53 रन देकर पांच विकेट झटके जबकि सीन एबोट ने तीन और नाथन एलिस ने दो विकेट हासिल किये. भारतीय टीम के लिये विराट कोहली ने सर्वाधिक 31 रन बनाये। उनके अलावा अक्षर पटेल 29 रन बनाकर नाबाद रहे.

मिचेल स्टार्क के आगे भारतीय बल्लेबाजों की एक न चल सकी और पूरी टीम ने मामूली से स्कोर पर हथियार डाल दिए. स्टार्क ने शुभमन गिल (0), केएल राहुल (9), रोहित शर्मा (13), सूर्यकुमार यादव (0) और मोहम्मद सिराज (0) का शिकार किया. इस तरह स्टार्क ने वनडे क्रिकेट में 9वीं बार 5 विकेट लेने का बड़ा कारनामा कर दिखाया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्टार्क वनडे क्रिकेट के इतिहास में तीसरे संयु्क्त रुप से सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने महज 109 मैचों में ही ये कमाल किया है.

वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल:

  • वकार युनूस- 13 (262 मैच)
  • मुथैया मुरलीधरन- 10 (350 मैच)
  • मिचेल स्टार्क- 9* (109 मैच)
  • शाहिद अफरीदी- 9 (398 मैच)
  • ब्रैट ली- 9 (221 मैच)

वनडे में मिचेल स्टार्क 109 मैचों में अभी तक 219 विकेट अपने नाम कर चुके हैं जिसमें उनका औसत 21.79 का है. उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 28 रन देकर 6 विकेट झटकना है. बता दें, स्टार्क पिछले 2 वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाज हैं और इस बार भारत में  होने वाले वर्ल्ड कप से पहले उनकी ये शानदार फॉर्म कंगारू टीम के लिए बड़ी खुशखबरी है.