This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत से कांपी कैरेबियाई धरती, 6.2 तीव्रता का आया भूकंप
अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा उलटफेर किया. सेंट विंसेंट में खेले गए इस T20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से मात दी.
Written by Vanson Soral
Last Updated on - June 23, 2024 2:12 PM IST

T20 वर्ल्ड कप 2024 में नया इतिहास रचा गया. अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में मात दी. अफगानिस्तान ने 21 रनों से ऑस्ट्रेलिया को हराया. T20 वर्ल्ड कप का ये सुपर-8 मुकाबला सेंट विंसेंट में खेला गया जहां अफगानिस्तान की शानदार जीत के बाद भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. ये भूकंप उस समय आया जब अफगानिस्तान की टीम जीत के जश्न में डूबी थी. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 बताई गई.
रिपोर्ट के अनुसार, सेंट विंसेंट के स्थानीय समयानुसार, शनिवार रात 11:58 बजे त्रिनिदाद के उत्तर-पश्चिम में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. भूकंप का असर उत्तर में सेंट विंसेंट से लेकर साउथ में उत्तर-पूर्वी गुयाना तक महसूस किया गया. भूकंप से सुनामी के खतरे का कोई अलर्ट नहीं है. किसी भी तरह के जानमाल की भी कोई खबर नहीं है. सांता क्रूज़ और गुडवुड सहित उत्तर-पश्चिमी त्रिनिदाद में बिजली गुल होने की जानकारी सामने आई है.
A strong M6.2 earthquake struck northwest of Trinidad at 11:58 PM Saturday. Here's what we know:
— TTWeatherCenter (@TTWeatherCenter) June 23, 2024
– There is NO tsunami threat.
– Earthquake was felt as far north as St. Vincent to as far south as northeastern Guyana
– No reports of damage or injuries at this time.
– Power… pic.twitter.com/nqvUttfUTf
सेंट विंसेंट में शनिवार रात 11 बजकर 59 मिनट पर मैच खत्म हुआ जबकि भूकंप मैच खत्म से ठीक 1 मिनट पहले आया जिसके झटके कई सेकेंड तक महसूस किए. बता दें, वेस्टइंडीज कैरेबियाई इलाके में मौजूद कई आइलैंड्स के समूह को कहा जाता है. इसमें गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, बारबेडोस, जमैका और सेंट लूसिया जैसे कई आइलैंड आते हैं.
