'स्टंप' के साथ बच्चे ने की ऐसी बल्लेबाजी, लोगों ने बताया भविष्य का Sachin Tendulkar

वायरल वीडियो में यह बच्चा क्रिकेट किट पहने नेट्स पर प्रैक्टिस करता नजर आ रहा है.

Edited By : India.com Staff |May 08, 2021, 04:41 PM IST

Published On May 08, 2021, 04:41 PM IST

Last UpdatedMay 08, 2021, 04:41 PM IST

भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है. बस जरूरत है उन प्रतिभावानों को पहले तलाशने और फिर तराशने की. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा इस तरह बल्लेबाजी कर रहा है कि देखने वाले खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं. दरअसल ये बच्चा एक स्टंप के साथ बैटिंग प्रैक्टिस करते नजर आ रहा है. ये वीडियो नेट्स सेशन का है, जिसमें ये बच्चा पैड बांधे और हेलमेट लगाए सीमेंट के फर्श पर किसी प्रोफेशनल क्रिकेटर के जैसी बल्लेबाजी करते नजर आ रहा है. इस दौरान उसने कवर ड्राइव, स्ट्रेट ड्राइव और फ्लिक शॉट भी बखूबी लगाए.

इस बच्चे के पीछे सिर्फ दो ही स्टंप नजर आ रहे हैं, जबकि मिडल स्टंप गायब है. जाहिर है कि उसी स्टंप से यह बच्चा प्रैक्टिस कर रहा है.ट्विटर यूजर इस बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कुछ ने तो इस बच्चे को भविष्य का सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ तक बता दिया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Editor's Pick