×

क्रिकेट में बना अनोखा रिकॉर्ड शून्य पर आउट हुई ये पूरी टीम

टेस्ट क्रिकेट में सन् 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड सिर्फ 26 रन के स्कोर पर हो आउट गयी थी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 13, 2016 4:31 PM IST

क्रिकेट बैट और बॉल © Getty Images
क्रिकेट बैट और बॉल © Getty Images

क्रिकेट के खेल में कुछ भी संभव है इसीलिए इस खेल को अनिश्चतताओं का खेल भी कहते है। लेकिन एक टीम का जीरो के स्कोर पर आउट हो जाना ये बेहद अजीब लगता है।  लेकिन ये सच है, जी हां ये बेहद अजीब घटना इंग्लैंड में हुई जहां एक टीम 6 खिलाडियों की इंडोर क्रिकेट चैम्पियनशिप में एक भी रन नहीं बना पाई और शून्य के स्कोर पर आउट हो गई।गुरुवार को बेपचाइल्ड क्रिकेट क्लब का कोई भी बल्लेबाज टीम के लिए एक रन भी नहीं बना सके और क्राइस्टचर्च विश्वविद्यालय की टीम ने पूरी टीम को शून्य पर ही आउट कर दिया। ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने रउफ पर लगाया 5 साल का प्रतिबंध

बीबीसी ने क्राइस्टचर्च के खिलाड़ी माइक रोज के हवाले से लिखा है, “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। उन्हें एक रन के लिए दीवार पर गेंद को मारना था, लेकिन वह यह नहीं कर पाए।”
मैच में क्राइस्ट चर्च यूनिवर्सिटी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 120 रन बनाए। जवाब में बेपचाइल्ड टीम बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गई। इससे पहले 1913 में लैंगपोर्ट के सभी बेट्समैन बिना खाता खोले आउट हो गए थे। ये मैच ग्लास्टॉनबरी के खिलाफ खेला गया था। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था। ये भी पढ़ें: युवराज सिंह को चौथे पायदान पर बल्लेबाजी के लिए भेजना थोड़ा मुश्किल: धोनी

मैच के बाद क्राइस्ट चर्च यूनिवर्सिटी के स्पिन बॉलर माइक रोज ने कहा कि उनकी पूरी टीम को यह भरोसा नहीं हो रहा कि उन्होंने यह कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि खासकर किसी टीम के डोमेस्टिक पिच पर ऐसा कर पाना तो बिलकुल ही नामुमकिन है।

आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सन 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड सिर्फ 26 रन के स्कोर पर हो आउट गयी थी। वहीं वनडे 2004 में श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे की टीम 35 रन बनाकर आउट हो गई थी। टी-20 2014 में श्रीलंका के खिलाफ नीदरलैंड की टीम 10.3 ओवर में 39 रन बना सकी थी।

TRENDING NOW