×

वीडियो: टी20 विश्व कप के पहले आया ये बेहतरीन गाना, धोनी- कोहली भी वीडियो में

भारत में इस विश्व कप के आयोजन को लेकर क्रिकेट के बुखार ने पहले से ही क्रिकेटप्रेमियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 15, 2016 5:48 PM IST

विराट कोहली photo courtesy  youtube
विराट कोहली, photo courtesy: Youtube

मंगलवार को भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के साथ अपने टी20 विश्व कप प्रोग्राम का आगाज कर रही है। यह पहली बार है जब भारत में टी20 विश्व कप का आयोजन किया जा रहा है। भारत में इस विश्व कप के आयोजन को लेकर क्रिकेट के बुखार ने पहले से ही क्रिकेटप्रेमियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और इसी बीच भारतीय फैन्स ने अपनी क्रिकेट टीम के लिए एक नया एन्थम लाकर इस जुनूनी टूर्नामेंट में मीठा रस घोल दिया है। क्रिकेटप्रेमियों के इस वीडियो सॉन्ग का नाम ‘प्ले बोल्ड’ रखा गया है जिसे प्रसिद्ध संगीतकार विशाल ददलानी ने कम्पोज और गाया है। ये भी पढ़ें: आईसीसी टी20 2016: भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया में 16वें सदस्य के रूप में शामिल

इस वीडियो को हाल ही में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से साझा किया है। वीडियो में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को दिखाया गया है जिसमें वे टी20 विश्व कप जीतने के जज्बे में नजर आ रहे हैं और विश्व कप के लिए अपने आपको तैयार कर रहे हैं। इस वीडियो में भारतीय क्रिकेटप्रेमियों का उत्साह देखते ही बनता है। इस वीडियो को रॉय चैलेंज स्पोर्ट ड्रिंक द्वारा प्रस्तुत किया गया है। ये भी पढ़ें: विश्व कप टी20, भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय टीम की मजबूती और कमजोरी का विश्लेषण

इस वीडियो का म्यूजिक करोड़ों भारतीय फैन्स के दिलों को कुरेदकर निकल जाता है। इसी वजह से यह वीडियो कुछ दिनों में बेहद चर्चित हो चुका है। भारतीय टीम मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 मैच खेलेगी।

ऐसे में क्या भारतीय टीम न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप के पहले मैच में करारा जवाब दे पाएगी? गौरतलब है कि भारतीय टीम अभी तक न्यूजीलैंड से टी20 मैचों में जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है। ऐसे में टीम इंडिया जाहिर तौर पर पांसा पलटने को तत्पर होगी।

TRENDING NOW