केन विलियमसन ने पाकिस्तान में ठोका दोहरा शतक, पहली बार किया ये बड़ा कारनामा

केन विलियमसन ने 395 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 200 रनों की पारी खेली।
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन शानदार दोहरा शतक जड़ दिया। केन के टेस्ट करियर का ये 5वां दोहरा शतक है। उन्होंने 395 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 200 रनों की पारी खेली। इस दोहरे शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 612/9 के स्कोर पर घोषित कर दी। केन ने पहली पारी विदेशी धरती पर टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने का कारनामा किया है।
केन विलियमसन इस दोहरे शतक की मदद से फैब फोर में संयुक्त रुप से दूसरे सबसे ज्यादा दोहरे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। केन ने जो रूट के 5 दोहरे शतकों की बराबरी की। इस मामलें में विराट कोहली 7 दोहरे शतक के साथ पहले नंबर पर हैं।
फैब फोर में सर्वाधिक दोहरे शतक:
- 7 - विराट कोहली
- 5 - केन विलियमसन
- 5 - जो रूट
- 4 - स्टीव स्मिथ
केन विलियमसन टेस्ट क्रिकेट में 89 टेस्ट मैचों की 155 पारियों में 54.05 की औसत से 7568 रन बना चुके हैं जिसमें 25 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। केन न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं।What an innings! ?#PAKvNZ | #WTC23 | ? https://t.co/HdzZd88nK3 pic.twitter.com/rSv8sHBrsc
— ICC (@ICC) December 29, 2022
Also Read
- IND vs SL: विराट कब तक तोड़ देंगे सचिन का यह महारिकॉर्ड, सुनील गावस्कर ने किया दावा
- लंका को रौंद भारत ने रचा इतिहास, जानिए वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत
- लंका को रौंद भारत ने रचा इतिहास, जानिए वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत
- भारत ने रचा इतिहास, लंका को 317 रनों से हरा दर्ज की ODI इतिहास की सबसे बड़ी जीत
- विराट कोहली ने खोला 166 रन की विस्फोटक पारी का राज, कहा- यह मेरे...
COMMENTS