add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

क्रिकेट खेल रहे कालेज छात्र की चोट लगने से मौत

21 साल के पश्चिम बंगाल कालेज छात्र की क्रिकेट खेलने के दौरान मौत हो गई।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - April 23, 2018 6:18 PM IST

क्रिकेट के मैदान पर एक दुखत घटना घटी है जिसमें एक खिलाड़ी की मौत हो गई। क्रिकेट खेलने के दौरान सिर में चोट लगने से एक कालेज छात्र की मौत हो गई।

मामला पश्चिम बंगाल की है जहां क्रिकेट खेलने के दौरान चोट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना कल कल्याणी थाना क्षेत्र में घटी जिसमें 21 साल के स्थानीय कालेज छात्र की क्रिकेट खेलने के दौरान मौत हो गई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने बताया कि विकेटकीपिंग के दौरान इस व्यक्ति के सिर में बल्ले से चोट लगी। इस घटना के तुरंत बाद ही युवक को पास के अस्पताल में ले जाया गया। कल्याणी के जेएनएम अस्पताल में ले युवक को इलाज के लिए ले जाया गया था।
चोट गंभीर होने की वजह से खिलाड़ी को बचाया नहीं जा सका। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

TRENDING NOW