• Home
  • News
  • Aakash chopra advised to delhi capitals they should retain their five players for ipl 2021 4218581

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आकाश चोपड़ा ने बनाया प्लान, बोले- इन 5 खिलाड़ियों को करना होगा रिटेन

IPL के अगले सीजन के लिए पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को यह खास सलाह दी है.

Edited By : India.com Staff |Nov 22, 2020, 06:48 PM IST

Published On Nov 22, 2020, 06:48 PM IST

Last UpdatedNov 22, 2020, 06:48 PM IST

आईपीएल के 13वें सीजन के बाद अब आईपीएल 2021 की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. सभी फ्रैंचाइजियों ने कागजों पर नए सीजन के लिए अपनी रणनीतियां तैयार करनी शुरू कर दी हैं. इस बीच ऐसी भी खबरें हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन में बीसीसीआई एक नई टीम टूर्नामेंट में उतारेगा. ऐसे में नए सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की योजनाएं क्या होंगी. इसकी योजना पूर्व टेस्ट ओपनर और क्रिकेट कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने बताई है.

आकाश ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) के इस सीजन की समीक्षा की. उन्होंने इस साल दिल्ली की टीम और आईपीएल में उसके परफॉर्मेंस की जमकर सराहना की. दिल्ली की टीम पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंची और उपविजेता रही. चोपड़ा ने कहा कि यह टीम सिर्फ मुंबई से मात खा गई और इस सीजन उसे फाइनल समेत 4 बार इस टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. हालांकि चोपड़ा ने यह भी कहा कि इस सीजन मुंबई को हराना आसान भी नहीं था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस बीच इस क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने दिल्ली को सलाह दी कि उसे नए सीजन में खिलाड़ियों की नीलामी से पहले अपने 5 खिलाड़ियों को रिटेन रखना चाहिए, जिसमें वह 3 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन पर इसे बचाए. हालांकि चोपड़ा ने यह भी माना कि इस साल दिल्ली को पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के प्रदर्शन से काफी निराशा हुई होगी. क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर ही दिल्ली ने अपनी योजनाएं तैयार की थीं. लेकिन इस बार दोनों का परफॉर्मेंस फ्लॉप रहा.

इस बीच चोपड़ा ने कहा कि वैसे तो दिल्ली की टीम परफैक्ट है. लेकिन इस लीग का यही रोमांच है कि उसे अपने कई खिलाड़ियों को रिलीज कर ऑक्शन में उतरना होगा और ऐसे में अपने पूरे सेट कॉम्बिनेश से छेड़छाड़ करना उसकी मजबूरी है.

https://youtu.be/CjuF0nOk-60

चोपड़ा ने कहा जिन 5 खिलाड़ियों को दिल्ली को पहले से ही रिटेन करना है- वे होने चाहिए. शिखर धवन (Shikhar Dhawan), कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), ऋषभ पंत और विदेशी खिलाड़ियों में कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) और मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis).

चोपड़ा ने यह भी सलाह दी कि इसके अलावा दिल्ली को ऑक्शन में अपने कुछ और खिलाड़ियों को वापस अपने खेमें में लाने की पुरजोर कोशिश करनी चाहिए, जिसमें से एनरिच नोर्त्जे (Anrich Nortje) भी प्रमुखता से होने चाहिए.

Editor's Pick