add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: आकाश चोपड़ा ने बताया कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया, दो रास्ते हैं...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के अपने पहले ही मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा. भारत को साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की. साउथ अफ्रीका ने 187 रन का स्कोर बनाया और इसके जवाब में भारत 19वें ओवर में...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 23, 2026 7:56 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के अपने पहले ही मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा. भारत को साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की. साउथ अफ्रीका ने 187 रन का स्कोर बनाया और इसके जवाब में भारत 19वें ओवर में 111 रन पर ऑल आउट हो गया. भारतीय टीम की इस हार के बाद सेमीफाइनल में उसके पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है. टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और अब क्रिकेट कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बताया है कि अब भारत के पास अंतिम चार में जगह बनाने के लिए क्या रास्ता है.

आकाश चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया और बताया कि आखिर क्या तरीका है. आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘सोचा नहीं था यह होने वाला है. पहला मैच हार गए हैं और बड़े अंतर से हारे हैं तो हमें समीकरण सोचने चाहिए.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

समीकरण-1

साउथ अफ्रीका हमें हरा चुकी है. तो वह वह सुपर 8 में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को भी हरा दे. और छह अंकों के साथ टेबल में टॉप पर रहे. तो ऐसे में भारत को अपने सिर्फ दो मुकाबले जीतने होंगे. आप जिम्बाब्वे को हराइए, वेस्टइंडीज को हराइए. और 6 अंक के साथ अगले राउंड में जाइए. इसके बाद भारत के पास चार अंक हो जाएंगे. जो उसे सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए काफी होगा.

समीकरण 2

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि अगर साउथ अफ्रीका अपने बाकी मैचों में से एक मैच हार जाता है तो मामला रनरेट पर आकर टिक जाएगा. और ऐसे में भी भारत को अपने सभी दोनों मैच जीतने ही होंगे. भारत के लिए अच्छी बात यह है कि 1 मार्च को सुपर 8 का आखिरी मुकाबला उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है. और यहां उसे पता होगा कि अगले राउंड में जगह बनाने के लिए उसे किस तरह मैच जीतना है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/