एक बिहारी सब पर भारी, वो तीन शॉट्स ही बताता है कि... वैभव पर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, वैभव अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के चलते गेंदबाज को एक ही जगह पर गेंदबाजी करने की इजाजत ही नहीं देते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 24, 2026, 05:00 PM IST

Published On Jul 24, 2026, 05:00 PM IST

Last UpdatedJul 24, 2026, 05:00 PM IST

Akash chopra on Vaibhav Sooryavanshi

Akash chopra on Vaibhav Sooryavanshi

Aakash Chopra on Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चला. 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 19 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली. भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भी वैभव की आतिशी बैटिंग के कायल हो गए हैं. उन्होंने इस युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है.

आकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किए गए वीडियो में वैभव के शॉट्स की तारीफ की. उन्होंने कहा, वैभव सूर्यवंशी में कितना दमखम है यह जानने के लिए उनके बल्ले से निकले वो तीन शॉट्स ही काफी थे, पहला वो रिचर्ड नगारवा की गेंद पर स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का, उसके बाद आगे की गेंद पर बिना पैर चलाए वैभव ने हाथों की मदद से कवर्स की तरफ से शानदार चौका लगाया, फिर जब उन्हें थोड़ी छोटी और ऑफ स्टंप के बाहर गेंद मिली, तो उन्होंने बैकफुट पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आकाश चोपड़ा ने वैभव को बताया खास टैलेंट

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि वैभव ने सिर्फ 15 साल की उम्र में ही काफी कुछ देख लिया है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया, फिर टीम से ड्रॉप हुए और अब शानदार वापसी भी कर ली है, इसके साथ ही वैभव ने अब इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला अर्धशतक भी लगा दिया है. आकाश ने वैभव को खास टैलेंट बताया. उन्होंने कहा कि वैभव अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के चलते गेंदबाज को एक ही जगह पर गेंदबाजी करने की इजाजत ही नहीं देते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, एक बिहारी सब पर भारी होना शुरू हो चुका है.

क्या भारत में खेला जाएगा एशेज टेस्ट मैच ? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बना रहा है प्लान

टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने वैभव

वैभव ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 4 चौके और चार छक्के लगाए. वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने. अभिषेक शर्मा के महज एक रन के स्कोर पर आउट होने के बाद वैभव ने ईशान किशन के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए महज 21 गेंदों में 45 रनों की साझेदारी निभाई. वैभव की दमदार पारी के बूते भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे से मिले 126 रनों के लक्ष्य को सिर्फ तीन विकेट खोकर 13.2 ओवर में हासिल कर लिया.

Editor's Pick