• Home
  • News
  • Aakash Chopra Picks Best Batter, Innings and Bowler for IPL 2026 Vaibhav Sooryavanashi Gets Special listing

IPL 2026: आकाश चोपड़ा ने चुने बेस्ट बल्लेबाज और गेंदबाज, दिग्गज को दी जगह

आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 में होने के बाद सीजन के अपने खिलाड़ी और पारी चुनी है. चोपड़ा ने बताया कि आखिर उनकी नजर में आईपीएल 2026 की सर्वश्रेष्ठ पारी कौन सी रही. साथ ही उनके लिए बेस्ट ओपनर और गेंदबाज कौन रहा.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 02, 2026, 03:40 PM IST

Published On Jun 02, 2026, 03:40 PM IST

Last UpdatedJun 02, 2026, 03:40 PM IST

आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 के लिए बेस्ट बल्लेबाज और पारी चुनी है

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन खत्म हो चुका है. और इस सीजन में कई खिलाड़ियों ने अपने खेल से प्रभावित किया. इस बीच पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने इस सीजन बेस्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी चुने हैं.

केएल राहुल ने खेली आईपीएल 2026 की बेस्ट पारी

चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में चोपड़ा ने केएल राहुल की किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेली गई पारी को सीजन की बेस्ट पारी कहा है. दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ने अरुण जेटली स्टेडियम पर खेली गई पारी में 67 गेंद पर नाबाद 152 रन बनाए थे. अपनी पारी में उन्होंने 16 चौके और 9 छक्के लगाए. उनकी पारी के दम पर दिल्ली ने 20 ओवर में दो विकेट पर 264 रन बनाए थे. यह दिल्ली कैपिटल्स के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा. हालांकि पंजाब किंग्स ने लक्ष्य हासिल कर लिया था. और दिल्ली को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी को कहा- सीजन का बेस्ट ओपनर

चोपड़ा ने अपने इसी वीडियो में वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 का बेस्ट ओपनर बताया. राजस्थान रॉयल्स के इस 15 साल के ओपनर ने अपने खेल से क्रिकेट देखने और समझने वाले सभी लोगों को प्रभावित किया. आकाश चोपड़ा के मुताबिक कोई भी वैभव के आसपास नहीं रहा. वैभव इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 16 मैचों में 237 के स्ट्राइक-रेट से 776 रन बनाए.

वैभव ने ‘आईपीएल 2026’ में कई बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया. वह एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने. उन्होंने 72 छक्के लगाते हुए क्रिस गेल (59 छक्के) का रिकॉर्ड भी तोड़ा. वहीं, वैभव ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बने. वह एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज भी बने.

क्लासेन को चुना मिडल-ओवर का बेस्ट बल्लेबाज

आकाश ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले हेनरिक क्लासेन को सीजन का बेस्ट मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज चुना. क्लासेन ने ‘आईपीएल 2026’ में खेले 15 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से 624 रन बनाए और वह ‘आईपीएल 2026’ में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में शामिल रहे.

भुवनेश्वर को कहा सीजन का बेस्ट गेदबाज

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने डोनोवन फरेरा को सीजन का बेस्ट फिनिशर चुना. वहीं, आकाश ने सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार को चुना. भुवनेश्वर का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में लाजवाब रहा. उन्होंने 16 मुकाबलों में 17.89 की इकोनॉमी से 28 विकेट चटकाए और वह इस सीजन दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick