दिग्गज क्रिकेटर का दावा दिल्ली कैपिटल्स जीतेगी खिताब, किसे मिलेगी ऑरैंज कैप
दिग्गज क्रिकेटर का दावा दिल्ली कैपिटल्स जीतेगी खिताब, किसे मिलेगी ऑरैंज कैप
दिल्ली कैपिटल्स की टीम तीन साल से फाइनल तक पहुंची है. लेकिन इस बार आकाश चोपड़ा ने उम्मीद जताई कि यह टीम इस बार चैंपियन बनेगी.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - December 31, 2025 9:04 PM IST
Jemimah-dc
नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग 2026 (Women Premier League) की शुरुआत 9 जनवरी से हो रही है. लीग के चौथे सीजन का विजेता कौन होगा, इसे लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और लोकप्रिय कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि आगामी सीजन दिल्ली कैपिटल्स जीत सकती है. चोपड़ा ने आरसीबी कप्तान स्मृति मंधाना के सबसे ज्यादा रन बनाने और ऑरेंज कैप का खिताब जीतने की संभावना भी जताई है.
आकाश चोपड़ा ने जियोस्टार पर कहा, ‘मुझे लगता है कि इस बार दिल्ली कैपिटल्स जीतेगी. उन्होंने बहुत अच्छी टीम बनाई है और वे तीनों बार फाइनल में पहुंचे हैं. उन्हें एक बार जीतने दो.’
Add Cricket Country as a Preferred Source
चोपड़ा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि महिला प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी स्मृति मंधाना हो सकती हैं. ऑरेंज कैप जीतने की रेस में स्मृति मंधाना सबसे आगे हो सकती हैं और शायद जीत भी जाएं. उनके साथ, मुझे लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करने वाली शेफाली वर्मा भी ऑरेंज कैप की एक मजबूत दावेदार हो सकती हैं.’
उन्होंने कहा, ‘दीप्ति शर्मा और श्री चरणी दोनों महिला प्रीमियर लीग 2026 में बड़े अवॉर्ड जीत सकती हैं. मुझे लगता है कि दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीतकर हैटट्रिक लगा सकती हैं. वह अभी जिस फॉर्म में हैं, उन्हें कोई नहीं रोक सकता और मुझे यह भी लगता है कि जब से उन्होंने महिला प्रीमियर लीग में अच्छा करना शुरू किया है, उनके ओवरऑल गेम में काफी सुधार हुआ है. यह फिर से उनका सीजन हो सकता है. श्री चरणी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन अवॉर्ड जीत सकती हैं. उनका वर्ल्ड कप शानदार रहा और मुझे लगता है कि वह टूर्नामेंट की बेस्ट स्पिनर होंगी.’
सीजन का पहला मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. आकाश चोपड़ा ने इस मैच में मुंबई इंडियंस के विजेता बनने की उम्मीद जताई.
दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग के पिछले तीन सीजन का फाइनल खेली है. तीनों बार टीम उपविजेता रही है. इस बार जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी में टीम पहला खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.