Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादात ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 10, 2026 1:39 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की. इस लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा को ए-प्लस से बी ग्रेड में शिफ्ट कर दिया गया है. इसके साथ ही टी20 इंटरनेशनल टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल को सी ग्रेड में रखा गया है. और इस बात से पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा खुश नहीं हैं. उन्होंने बीसीसीआई से सवाल पूछा है कि आखिर पटेल को कैटेगिरी सी में क्यों रखा गया है. बीसीसीआई ने जो ताजा कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जो जारी की गई है उसमें ए सबसे ऊपर की कैटेगिरी है.
साल 2025-26 के लिए बीसीसीआई ने सिर्फ तीन ही खिलाड़ियों को टॉप ए कैटेगिरी में रखा गया है. जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा को ही सबसे ऊपर की कैटेगिरी में रखा गया है. गिल टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं. वहीं रविंद्र जडेजा टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हैं. पटेल टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते हैं. लेकिन वाइट बॉल में वह टीम इंडिया का नियमित हिस्सा हैं. हालांकि उन्हें अब बी से सी कैटेगिरी में भेज दिया गया है. और इस बात से आकाश चोपड़ा खुश नहीं हैं. आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर सवाल पूछ है कि क्या अक्षर पटेल को वह मिला है जिसके वह हकदार हैं.
चोपड़ा ने सिर्फ अक्षर पटेल को लेकर ही नाराजगी नहीं जताई है बल्कि बीसीसीआई से कई सवाल पूछे हैं. वह हार्दिक पंड्या, केएल राहुल और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों की कैटेगिरी से भी खुश नहीं हैं.
चोपड़ा ने लिखा, ‘अक्षर पटेल जिसके हकदार हैं उसे हासिल करने के लिए उन्हें क्या करना होगा? वह तीन फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं. एक फॉर्मेट में वह उपकप्तान हैं. ग्रेड सी?? इसके साथ ही अगर जडेजा और गिल ग्रेड-ए में हैं तो हार्दिक, राहुल और कुलदीप क्यों नहीं हैं?? यहां तक कि अर्शदीप को भी ग्रेड-सी में नहीं होना चाहिए था.
इसके बाद चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी इस बारे में बात की. उन्होंने सवाल उठाए कि शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा जैसे दो फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ियों को ग्रेड-ए में रखा गया है और वहीं हार्दिक और राहुल जैसे खिलाड़ियों के साथ वैसा व्यवहार नहीं किया गया है. इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि उनकी नजर में अक्षर पटेल को ग्रेड-ए में होना चाहिए था. और उनके साथ ज्यादती हुई है.
उन्होंने कहा, ‘सिर्फ तीन खिलाड़ियों: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा: को ग्रेड में रखा गया. अगर गिल और जडेजा जैसे दो फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ियों को ग्रेड-ए मिला है तो हार्दिक पंड्या और केएल राहुल ने क्या गलती की है? कुलदीप यादव सभी तीनों फॉर्मेट खेलते हैं. अक्षर पटेल टी20 का उपकप्तान भी है. वनडे खेलते हैं और टेस्ट के लिए हमेशा तैयार रहते हैं- इसके बाद भी वह ग्रेड सी में हैं. अर्शदीप भारत के सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज हैं, वह भी ग्रेड सी में हैं. मोहम्मद सिराज तीनों फॉर्मेट के खिलाड़ी होने के बाद भी ग्रेड बी में हैं.’ उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो यह गलत है. अक्षर पटेल बेशक ग्रेड ए में होने के हकदार थे.’

ग्रेड ए
शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा
ग्रेड बी
वाशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्य कुमार यादव और श्रेयस अय्यर
ग्रेड सी
अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साईं सुदर्शन, रवि बिश्नोई और रुतुराज गायकवाड़
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
