add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Asian Games: आकाश चोपड़ा ने चुनी भारतीय की संभावित टीम, इन खिलाड़ियों को दी जगह

आकाश चोपड़ा ने 16 सदस्यीय टीम का चयन किया है, जिसमें युवा खिलाड़ियों की भरमार है

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - July 10, 2023 3:34 PM IST

चीन के हांगझोऊ में सितंबर- अक्टूबर में एशियन गेम्स का आयोजन होना है. एशियन गेम्स में इस बार भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम भी हिस्सा लेगी. टी-20 फॉर्मेट में टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा और इस टीम में वही खिलाड़ी होंगे, जिन्हें इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया जाएगा. एशियन गेम्स ने टीम इंडिया दूसरे दर्जे की टीम भेजेगी. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एशियन गेम्स को लेकर भारत की संभावित टीम चुनी है.

शिखर धवन को नहीं दी जगह, राणा को सौंपी कमान

आकाश चोपड़ा ने अपने यू ट्यूब चैनल पर एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाली टीम का चयन किया है. आकाश चोपड़ा ने इस टीम की कमान नीतिश राणा को सौंपी है, वहीं इस टीम में आईपीएल के सभी स्टार प्लेयर्स को शामिल किया है. इस टीम के कमान के लिए शिखर धवन को कप्तानी सौंपने की चर्चा है, मगर आकाश चोपड़ा ने अपनी इस टीम में शिखर धवन को जगह नहीं दी है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका

आकाश चोपड़ा ने 16 सदस्यीय टीम का चयन किया है, जिसमें युवा खिलाड़ियों की भरमार है. इस टीम में ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाज हैं, तो गेंदबाजी में उमरान मलिक, दीपक चाहर, हर्षित राणा और मोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं.

आकाश चोपड़ा ने ओपनर के रुप में ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल का चयन किया है. नंबर तीन पर तिलक वर्मा और चौथे नंबर पर कप्तान नीतिश राणा को रखा गया है. पांचवें, छठे और सातवें नंबर के लिए क्रमश: रिंकू सिंह, जितेश शर्मा और शिवम दुबे का चयन किया गया है. दीपक चाहर और उमरान मलिक तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे, वहीं स्पिन विभाग का जिम्मा रवि विश्नोई और वरुण चक्रवर्ती के कंधे पर होगा.

आकाश चोपड़ा की संभावित टीम:

ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, नीतिश राणा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, वरूण चक्रवर्ती, उमरान मलिक, हर्षित राणा/ खलील अहमद और यश ठाकुर (13वें प्लेयर के तौर पर ), अभिषेक शर्मा, मयंक मारकंडे (15वें खिलाड़ी), मोहित शर्मा (16वें खिलाड़ी).