- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Aakash Chopra warns SRH opener Abhishek against KKR deadly spin duo in Qualifier 1
आकाश चोपड़ा ने अभिषेक शर्मा को किया सावधान, कहा- KKR की स्पिन जोड़ी से बचके रहना
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इस सीजन IPL प्लेआफ में पहुंचने वाली पहली टीम थी जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया.
Published On May 21, 2024, 04:24 PM IST
Last UpdatedMay 21, 2024, 04:24 PM IST
PIC- @IPL
नई दिल्ली। IPL 2024 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स की सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ंत होगी. इस मैच में एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद की सलामी जोड़ी पर सभी की निगाहें टिकी होंगी. हालांकि SRH की सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के लिए KKR का सामना करना इतना आसान नहीं होगा.
दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की स्पिन जोड़ी सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की चुनौती के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है.
23 वर्षीय खिलाड़ी वर्तमान में 41 गगनचुंबी सिक्स जड़ चुका है और सिक्स-हिटर लिस्ट में सबसे आगे हैं. अभिषेक ने अब तक सीजन में 209.41 के स्ट्राइक रेट से 467 रन बनाए हैं. आकाश चोपड़ा को लगता है कि 23 वर्षीय को मंगलवार को आईपीएल 2024 क्वालीफायर 1 में कोलकाता की स्पिन जोड़ी के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की आवश्यकता होगी.
अभिषेक को संभालना होगा मोर्चा
चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मुझे लगता है कि अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे और श्रीलंका दौरे पर भारत के लिए ओपनिंग करेंगे. वह बहुत अच्छा खेलते हैं और इस मैच में उन्हें और भी बेहतर खेलना होगा क्योंकि आपको विपक्ष में सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती मिलेंगे.’ चोपड़ा ने कहा, ‘ट्रैविस हेड के कारण कोलकाता स्पिन का स्पैल जल्दी शुरू कर सकती है. इसलिए कोलकाता की इस रणनीति के खिलाफ अभिषेक को मोर्चा संभालना होगा.’
हेड को अहमदाबाद की पिच पसंद
आकाश चोपड़ा ने अभिषेक के सलामी जोड़ीदार ट्रैविस हेड की भी प्रशंसा की, जो इस सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि अहमदाबाद वही स्थान है जहां हेड ने वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच विजयी शतक बनाया था, जिसके दम पर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी जीती. उन्होंने कहा, ‘ट्रैविस हेड को यह पिच पसंद है. उन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल में यहां रन बनाए थे और हमें बहुत बुरी तरह हराया था. गेंदबाजों ने उनके खिलाफ कई रणनीति बनाई लेकिन हेड ने बल्ले से मुंहतोड़ जवाब दिया.’