- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Aamir sohail inexperienced misbah ul haq should coach a school team it will help him 3978211
पूर्व पाक क्रिकेटर ने कसा तंज 'अनुभवहीन मिस्बाह-उल-हक को स्कूल टीम को कोच करना चाहिए'
आमिर सोहेल ने बतौर कोच मिसबाह उल हक के अनुभव पर सवाल उठाया।
Published On Mar 23, 2020, 10:03 AM IST
Last UpdatedMar 23, 2020, 10:03 AM IST
पूर्व टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक (Misbah-ul-haq) के पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan) का प्रमुख कोच बनने के फैसले से कई पूर्व क्रिकेटर नाखुश हैं। उन्हीं में से एक हैं पूर्व क्रिकेटर आमिर सोहेल (Aamer Sohail), जिनका मानना है कि मिसबाह के पास किसी टीम के मुख्य कोच बनने के लिए जरूरी अनुभव नहीं है। इतना ही नहीं सोहेल ने मिसबाह को किसी स्कूल क्रिकेट टीम का कोच बनने की सलाह भी दे डाली।
पाकिस्तानी पत्रकार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सोहेल के हवाले से लिखा, “पाकिस्तान टीम का मुख्य कोच बनने से पहले मिसबाह उल हक के पास कोचिंग का कोई अनुभव नहीं था। इस समय पर, अगर उसे किसी स्कूल टीम का कोच बनने का मौका भी मिले तो उन्हें ले लेना चाहिए। इससे उन्हें मदद ही मिलेगी।”
पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पर्याप्त मौका नहीं दे रहा है PSL
पूर्व क्रिकेटर ने सोहेल ने इस दौरान पाकिस्तान टीम की मौजूदा स्थिति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुनौती दे सकने वाले बल्लेबाजों को ढूंढना मुश्किल हो रहा है, फिर भी, जब हमें अच्छी गुणवत्ता के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ पीएसएल में उन्हें (बल्लेबाजों) आजमाने का मौका मिला, तो हम उन्हें नहीं चुनते हैं। PSL पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पर्याप्त मौका नहीं दे रहा है।”
शरजील को भी मिले मोहम्मद आमिर जैसा मौका
कमेंटेटर के तौर पर काम कर रहे सोहेल का मानना है कि अगर फिक्सिंग के आरोप में सजा काटने के बाद मोहम्मद आमिर को मौका मिल सकता है तो फिर शरजील खान को क्यों नहीं।
PCB के सीईओ ने कहा- नवंबर में खेले जा सकते हैं PSL के बचे मैच
उन्होंने कहा, “जो लोग बैन के बाद शरजील खान की वापसी को लेकर चिंतित है, उन्हें मैं बता दूं कि मोहम्मद आमिर को भी इसी मामले के बाद पाकिस्तान टीम में वापस ले लिया गया था, तो फिर शरजील को यही मौका क्यों नहीं मिलना चाहिए।”