• Home
  • News
  • Aaron Finch feels Steve Smith is more comfortable after losing captaincy

एरोन फिंच ने कहा- कप्तान पद से हटने के बाद आजाद हुए हैं स्टीव स्मिथ

बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद स्टीव स्मिथ को दो साल तक ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी ना करने पाने की सजा मिली।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 07, 2019, 09:45 AM IST

Published On Sep 07, 2019, 09:45 AM IST

Last UpdatedSep 07, 2019, 09:45 AM IST

स्टीव स्मिथ, एरोन फिंच

स्टीव स्मिथ, एरोन फिंच

इंग्लैंड में चल रही एशेज सीरीज में धमाल मचा रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ अब तक चार पारियों में 589 रन बनाकर सीरीज के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। बॉल टैंपरिंग मामले में लगे एक साल के बैन से वापसी करने के बाद से स्मिथ के बल्ले से लगातार रन आ रहे हैं। स्मिथ के साथी खिलाड़ी एरोन फिंच का मानना है कि कप्तानी का बोझ हटने की वजह से स्मिथ का खेल और निखर गया है।

ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम के कप्तान फिंच ने कहा, “विश्व कप और उससे पहले, वो काफी रीलेक्स दिख रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे उसके कंधों से बोझ हट गया है और वो राहत महसूस कर रहा है। वो 12 महीने (बैन की अवधि) भले ही दुर्भाग्यपूर्ण थे लेकिन ये राहत की बात थी कि वो टीम की कप्तानी नहीं कर रहा था। वो ज्यादा आराम में और आजाद लग रहा है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एशेज टेस्ट: हेजलवुड ने इंग्लैंड को झकझोरा, मेजबान टीम मुश्किल में

गेंद से छेड़छाड़ मामले में स्मिथ पर ना केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से एक साल का बैन लगा था बल्कि उन्हें दो साल तक कप्तानी ना कर पाने की सजा भी मिली। जो कि उनके लिए सही साबित हुई, ऐसा फिंच का मानना है।

उन्होंने कहा, “जब वो कप्तान था तो बात अलग थी। उसे हमेशा ऐसा लगता था कि हर कोई उसे और जो भी वो करता था उसका आंकलन कर रहा है। और उसे सभी खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करना है और वो कुछ खिलाड़ियों से ज्यादा मेलजोल नहीं रख सकता। उसे खेल में वापसी करते देख अच्छा लग रहा है।”

स्टीव स्मिथ टेस्ट में बेस्ट, विराट कोहली सभी प्रारूपों में बेहतर : शेन वॉर्न

विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई की कप्तानी करने वाले फिंच के कहा कि उन्हें स्मिथ की वापसी करने की क्षमता पर कभी शक नहीं था। उन्होंने कहा, “मुझे कभी इस बात को लेकर शक नहीं हुआ कि वो इससे वापसी कर सकेगा या नहीं। वो उस तरह का खिलाड़ी है जो पिछली पारियों का बोझ लेकर नहीं चलता। हर खेल में, आपको ऐसा लगता है कि सारी दुनिया आपको देख रही है लेकिन उसे ऐसा नहीं लगता। ये मेरे लिए बेहद असाधारण बात है।”

Editor's Pick