add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारत के खिलाफ टेस्ट से पहले एरोन फिंच, पीटर हैंड्सकॉम्ब ने जड़े अर्धशतक

शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में क्वींसलैंड के खिलाफ मैच में फिंच और हैंड्सकॉम्ब के अर्धशतकों की मदद से विक्टोरिया टीम ने 167 का स्कोर बनाया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - November 27, 2018 3:33 PM IST

ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज एरोन फिंच और पीटर हैंड्सकॉम्फ ने शेफील्ड शील्ड मैच के पहले दिन अर्धशतकीय पारियां खेली। विक्टोरिया के इन दो बल्लेबाजों ने क्वींसलैंड के खिलाफ मैच में अर्धशतक जड़े, जिसकी मदद से टीमस 167 के स्कोर पर पहुंच पाई।

ब्रिसबेन गाबा में खेले जा रहे मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए फिंच ने पीटर हैंड्सकॉम्ब के साथ मिलकर 120 रनों की साझेदारी बनाई। इस साझेदारी में फिंच ने 50 रनों का योगदान दिया, वहीं हैंड्सकॉम्ब ने 126 गेंदो पर 81 रनों की पारी खेली। फिंच और हैंड्सकॉम्ब के अलावा विक्टोरिया टीम का कोई और बल्लेबाज नहीं चला और टीम 167 पर ऑल आउट हो गई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गौरतलब है कि ये दोनों ही बल्लेबाज भारत के खिलाफ होने वाले पहले दो टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड का हिस्सा हैं। ऑस्ट्रेलिया 6 दिसंबर को एडिलेड ओवल में सीरीज का पहला मैच खेलेगी। आज खेले जा रहे शेफील्ड शील्ड के दूसरे मैच में वेस्टर्न वॉरियर्स के जाई रिचर्डसन ने न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ 8 विकेट झटके।