add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'एबी डीविलियर्स, डेविड वार्नर के आने से और कठिन हो जाएगी बांग्लादेश प्रीमियर लीग'

विंडीज ऑलराउंडर आंद्र रसेल का कहना है कि एबी डीविलियर्स, डेविड वार्नर खास खिलाड़ी हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 5, 2019 12:07 PM IST

कैरेबियन ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का मानना है कि एबी डीविलियर्स और डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ियों के आने से बांग्लादेश प्रीमियर लीग की पॉपुलेरिटी बढ़ेगी और टूर्नामेंट और आगे जाएगा। बीपीएल में ढाका डायनामाइट्स की कप्तानी कर रहे रसेल दोनों बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार हैं।

रसेल ने कहा, “ये बहुत प्रतिद्वंदी होने वाला है। वो लोग टूर्नामेंट में कुछ खास लेकर आते हैं। आखिर में, वो इंसान हैं लेकिन वो खास खिलाड़ी हैं। खासकर कि डीविलियर्स और वार्नर। हम सब जानते हैं कि वो कितने विस्फोटक साबित हो सकते हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेटरों ने ग्लेन मैकग्रा को हस्ताक्षर वाली पिंक टोपी दी

बॉल टैंपरिंग मामले में बैन झेल रहे वार्नर बीपीएल में सिलहट सिक्सर्स की कप्तानी करेंगे, वहीं हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले डीविलियर्स रंगपुर राइडर्स के लिए खेलेंगे।

रसेल की अगुवाई में ढाका टीम इस सीजन अपने खिताब को बचाने के लिए खेल रही है। ढाका डायनामाइट्स टीम तीन बार बीपीएल खिताब जीत चुकी है। और रसेल को इस सीजन भी ट्रॉफी पर कब्जा करने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: सिडनी टेस्ट: बारिश के चलते स्टंप्स का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया 236/6

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे पास अच्छी टीम है। हम जीत की उम्मीद है लेकिन ये नए खिलाड़ियों का समूह है और मैंने इनमे से कई खिलाड़ियों के साथ पहले भी क्रिकेट खेला है। नया साल है और नया टूर्नामेंट है, इसलिए हमें सही शुरुआत करनी होगी और देखना होगा कि हम वहां से कहां तक जा सकते हैं। हम अच्छी टीम हैं। हमारे पास अनुभवी खिलाड़ी हैं। इसलिए आखिर में हमें उस अनुभव को इस्तेमाल में लाना है।”

ढाका डायनामाइट्स टीम में रसेल के अलावा रॉवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, कायरॉन पोलार्ड और शाकिब अल हसन जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो इस फ्रेंचाइजी को फाइनल तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं।