×

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में डिविलियर्स निभायेंगे दोहरी भूमिका

बल्लेबाज डिविलियर्स के नाम ढेरों रिकार्ड्स भी है ये तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते है

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - January 4, 2016 6:32 PM IST

एबी डीविलियर्स विकेटकीपर और बल्लेबाज की दोहरी भूमिका में नजर आएंगे© Getty Images
एबी डिविलियर्स विकेटकीपर और बल्लेबाज की दोहरी भूमिका में नजर आएंगे© Getty Images

जोहांसबर्ग | दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में विकेटकीपर और बल्लेबाज की दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। डीविलियर्स ने अब तक 103 टेस्ट खेले हैं जिनमें 23 बार उन्होंने विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाई है।आने वाली श्रृंखला के लिए 13 सदस्यीय दक्षिण अफ्रीकी टीम की घोषणा कर दी गई है, लेकिन इसमें विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक और डेन विलास को जगह नहीं दी गई है। इसी कारण डीविलियर्स को यह जिम्मेदारी मिली है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की आधिकारिक वेबसाइट पर चयनकर्ता लिंडा जोंडी ने कहा है, “भारत के दौरे पर हमारी एक समस्या बल्लेबाजी में गहराई ना होना थी।”

TRENDING NOW

वहीं टीम के कप्तान हाशिम अमला का कहना है, “डीविलियर्स को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी देने का मतलब है हमारी बल्लेबाजी में 7वें नंबर पर भी एक विशेषज्ञ बल्लेबाज का होना। हमें ऐसा लगता है कि अब हमारी टीम संतुलित है।”
आपको बताना चाहूँगा विकेटकीपर व दाएँ हाथ के बल्लेबाज डीविलियर्स के नाम ढेरों रिकार्ड्स भी है ये तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते है। इन्होंने 102 टेस्ट मैचों में 7864 रन और 195 एकदिवसीय मैचों में 8403 रन भी बनाए है वहीं 186 टी-20 मैचों में 4268 रन बनाए है।
इन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में नाबाद अपना उच्चतम स्कोर बनाए है। टेस्ट मैच में इनका उच्चतम स्कोर 278 रन नाबाद व एकदिवसीय मैच में 162 रन नाबाद और टी-20 में 133 रन नाबाद बनाए है।

डी विलियर्स