यह अजीब है, बंद दरवाजे के पीछे... अब डिविलियर्स ने श्रेयस अय्यर की अनदेखी पर उठाए सवाल
यह अजीब है, बंद दरवाजे के पीछे... अब डिविलियर्स ने श्रेयस अय्यर की अनदेखी पर उठाए सवाल
साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, मैंने सारी सुर्खियां देखी हैं और कुछ प्रशंसक नाराज भी हुए हैं, मुझे लगता है कि श्रेयस सबसे ज्यादा निराश होंगे, उन्होंने पिछले कुछ सालों में काफी अच्छा क्रिकेट खेला है.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - August 24, 2025 6:45 AM IST
Shreyas iyer
AB de Villiers on Shreyas iyer omission from asia Cup: एशिया कप टीम में श्रेयस अय्यर को जगह नहीं दिए जाने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारत के कई दिग्गज इसे लेकर सवाल उठा चुके हैं, अब इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स का नाम भी जुड़ गया है. एबी डिविलियर्स ने इसी अजीब फैसला बताया है.
श्रेयस अय्यर ने घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के लिए 170 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 600 से अधिक रन बनाकर फाइनल में पहुंचाया था, वह इस सप्ताह की शुरुआत में घोषित 15 सदस्यीय टीम में जगह पाने में असफल रहे.
Add Cricket Country as a Preferred Source
श्रेयस सबसे ज्यादा निराश होंगे: डिविलियर्स
डिविलियर्स ने ‘एक्स’ पर प्रशंसकों से बातचीत में कहा, यह मुश्किल है, मैं अभी टीम की समीक्षा कर रहा था, मैं सोच रहा था कि श्रेयस को कहां जगह दी जाए, क्योंकि मैंने सारी सुर्खियां देखी हैं और कुछ प्रशंसक नाराज भी हुए हैं, मुझे लगता है कि श्रेयस सबसे ज्यादा निराश होंगे, उन्होंने पिछले कुछ सालों में काफी अच्छा क्रिकेट खेला है.
बंद दरवाजे के पीछे क्या हो रहा, कोई नहीं जानता: डिविलियर्स
उन्होंने कहा, वह काफी परिपक्व हो गया है, उसने नेतृत्व के गुण भी दिखाये है, लेकिन बंद दरवाजों के पीछे क्या चल रहा है, कौन जानता है? कोई नहीं। मैं नहीं। आप लोग नहीं. डिविलियर्स ने कहा, शायद श्रेयस को भी नहीं पता, लेकिन हो सकता है कि पिछले कुछ वर्षों में कुछ ऐसी बातें हुई हो जिसने यह तय किया हो कि वह किसी खास टूर्नामेंट के लिए ज्यादा पसंद नहीं किये जा रहे हैं, वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है, उसे मेरी टीम जगह मिलेगी.
अय्यर ने भारत के लिए 51 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30.66 की औसत और 136.12 के स्ट्राइक रेट से 1104 रन बनाए हैं. इस प्रारूप उन्होंने भारत के लिए अपना पिछला मैच दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था.
मुंबई के इस बल्लेबाज ने आईपीएल अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा भी मनवाया है, उन्होंने 2019 में दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचाया और 2020 में यह टीम पहली बार फाइनल में पहुंची, अपनी कप्तानी में 2024 में केकेआर को खिताब दिलाया.
चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल में अय्यर ने किया था शानदार प्रदर्शन
दिसंबर 2023 से भारत के लिए टी20I प्रारूप में नहीं खेलने के बावजूद श्रेयस अय्यर दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने वाले अभियान और आईपीएल 2025 के दौरान शानदार फॉर्म में थे, जहां उन्होंने पंजाब किंग्स को उपविजेता बनाया. अय्यर ने आईपीएल 2025 सीज़न में छह अर्धशतकों सहित 604 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 50.33 और स्ट्राइक रेट 175.07 रहा, उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी अभियान का समापन पांच पारियों में 243 रन बनाकर दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में भी किया था.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.