add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू को तगड़ा झटका, आईपीएल से बाहर हो सकते हैं एबी डीविलियर्स

आरसीबी ने कुछ दिन पहले ही डीविलियर्स को कोहली की अनुपस्थिति में कप्तान बनाने की घोषणा की थी।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - April 1, 2017 10:40 AM IST

एबी डीविलिर्स © Getty Images
एबी डीविलिर्स © Getty Images

इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने से पहले, यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने से जूझ रहा है। वहीं, एक टीम पर ये आपदा खूब टूटी है। हम बात कर रहे हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की। चोट के कारण उनके स्टार खिलाड़ी एक के बाद एक टूर्नामेंट से बाहर हो रहे हैं। ताजा खबर के मुताबिक एबी डीविलियर्स हाल ही में एक घरेलू 50- ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। डीविलियर्स जिन्हें मोमेंटम कप के फाइनल में टाइटंस के लिए खेलना था, वह कमर में लगी चोट के कारण नहीं खेल पाए। ऐसे में क्या वह आईपीएल में सम्मिलित होंगे कि नहीं, इसको लेकर संशय बरकरार है। कुछ खबरों में यह भी दावा किया गया है कि डीविलियर्स पूरे चार हफ्तों के लिए क्रिकेट से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, आरसीबी को अभी भी आशा है कि डीविलियर्स आईपीएल10 में भाग लेंगे।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने हाल ही में किए गए ट्वीट में पुष्टि करते हुए बताया है। डीविलियर्स ने आरसीबी के लिए 92 मैच खेले हैं जिनमें 2,586 रन दो शतक और 20 अर्धशतक के साथ बनाए हैं। आरसीबी ने कुछ दिन पहले ही डीविलियर्स को कोहली की अनुपस्थिति में कप्तान बनाने की घोषणा की थी। कोहली रांची टेस्ट के दौरान कंधे की चोट के कारण बाहर हो गए थे। [ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के 4 और खिलाड़ी हो सकते हैं आईपीएल से बाहर!]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

शुक्रवार को खबर आई कि बेंगलुरू टीम के बेहतरीन बल्लेबाज राहुल चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतकों का अंबार लगाने वाले राहुल अपने कंधे में लगी चोट के कारण परेशान हैं और जल्दी ही सर्जरी करवाने के लिए लंदन जा रहे हैं। यह चोट उन्हें पुणे टेस्ट के दौरान लगी थी। साल 2013 में राहुल बैंगलुरू के लिए खेले थे। साल 2014 में हैदराबाद ने उन्हें 1 करोड़ रुपए में खरीदा था। साल 2016 सीजन में वह फिर से बैंगलुरू में लौटे। साल 2016 में उन्होंने 12 पारियों में 397 रन बनाए थे और टीम की ओर से तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। फ्रेंचाइजी को अभी भी बताना बाकी है कि वह राहुल की जगह किसको जगह देंगे।