×

एबी डीविलियर्स 'आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर' घोषित

इस साल एबी डीविलियर्स ने 70 के ऊपर के औसत से रन बनाए हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 23, 2015 1:49 PM IST

एबी डीविलियर्स © Getty Images
एबी डीविलियर्स © Getty Images

दक्षिण अफ्रीकी टीम के वनडे कप्तान एबी डीविलियर्स को हाल ही में आईसीसी क्रिकेट अवॉर्ड 2015 में ‘आईसीसी ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड के लिए नामित किया गया।  दाहिने हाथ के आक्रामक बल्लेबाज डीविलियर्स ने इस साल बेहतरीन प्रदर्शन किया है और कई रिकॉर्डों को नेस्तनाबूद करते हुए कई नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। इस साल उन्होंने 70 के ऊपर के औसत से रन बनाए हैं जिस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130 से ऊपर रहा। डीविलियर्स की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप 2015 में श्रीलंका के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच जीतकर विश्व कप में पहला नॉक आउट मैच जीता था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने उनकी कप्तानी में भारत को वनडे सीरीज में 3-2  से पटखनी दी। ये भी पढ़ें: खुद को साबित करने के लिए मुझे नए प्रयोग करने की जरुरत नहीं: हरभजन

आईसीसी के द्वारा रिलीज की गई खबर के मुताबिक, डीविलियर्स ने कहा, “आईसीसी ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामित किया जाना एक सम्मान की बात है। यह साल वास्तव में कई यादों के साथ यादगार रहा लेकिन कुछ बातों को लेकर निराशजनक भी रहा। अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं तो वेस्टइंडीज के खिलाफ वांडरर्स मैदान पर लगाया गया शतक सबसे यादगार रहा। लेकिन अगर आपकी टीम जीत को हासिल ना कर पाए तो शतक के कोई  मायने नहीं है, मैं उम्मीद करता हूं कि भविष्य में मैं प्रोटियास की जीत में और भी योगदान कर पाऊंगा।” ये भी पढ़ें: चोटिल कुल्टर नाइल की जगह स्कॉट बोलैंड ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में शामिल

आईसीसी अवॉर्ड 2015 जीतने वालों की पूरी सूची:

आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर: स्टीव स्मिथ(ऑस्ट्रेलिया)

आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: स्टीव स्मिथ(ऑस्ट्रेलिया) आईसीसी ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर: एबी डीविलियर्स(दक्षिण अफ्रीका)

आईसीसी विमन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर: मेग लैंगिंग(ऑस्ट्रेलिया)

आईसीसी विमन्स टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर: स्टेफाइन टेलर(वेस्टइंडीज)

TRENDING NOW

आईसीसी टी20 में साल का सबसे बेहरीन प्रदर्शन: फाफ डू प्लेसी(दक्षिण अफ्रीका) को वेस्टटइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच मेंउनके 56 गेंदों में 119 रनों की पारी के लिए