×

टेनिस सितारे को टेनिस खेल में हरा चुके हैं एबी डीविलियर्स

एंडरसन ने मजाक करते हुए कहा कि वह खुश है कि डीविलियर्स ने टेनिस ना चुनकर क्रिकेट में करियर बनाने का निर्णय लिया

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 10, 2016 3:15 PM IST

एबी डीविलियर्स © Getty image
एबी डीविलियर्स © Getty image

अपनी गजब की क्रिकेट खेलने की प्रतिभा के कारण मिस्टर 360 और सुपरमैन जैसे नाम से प्रसिद्ध एबी डीविलियर्स को उनके अन्य खेलों के प्रेम के लिए भी जाना जाता है। एबी डीविलियर्स अपने बचपन से बड़े होने तक कई खेलों में अपने हाथ आजमा चुके हैं। लेकिन बाद में उन्होंने क्रिकेट को अपना करियर बनाने का फैसला किया। डीविलियर्स टेनिस के एक बहुत बढ़िया खिलाड़ी रहे हैं। इस संबंध में एक टेनिस खिलाड़ी केविन एंडरसन ने खुलासा किया है। एंडरसन टेनिस सर्किट में 12वें स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में एबी डीविलियर्स ने उन्हें टेनिस के खेल में हराया था। एंडरसन ने बाद में मजाक करते हुए कहा कि वह खुश है कि डीविलियर्स ने टेनिस ना चुनकर क्रिकेट में करियर बनाने का निर्णय लिया। आजकल एंडरसन चेन्नई ओपन में भाग लेने के लिए भारत आए हुए हैं। ये भी पढ़ें: मुनरो के रिकॉर्ड अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराया

TRENDING NOW

एंडरसन ने आगे बताया, “जब मैं 10 से 12 साल का था तब उसने मुझे टेनिस में हराया थ। वह उन दिनों बहुत बढ़िया खेला करते थे। मैं खुश हूं कि उन्होंने करियर के रूप में क्रिकेट को चुना। मैं ट्विटर और एसएमएस के सहारे आज भी एबी के संपर्क में हूं। मैं मानता हूं कि कि एबी विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। मैं क्रिकेट का जुनूनी फॉलोअर हूं।” एंडरसन दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की सीरीज पर भी नजर जमाए हुए हैं। एंडरसन कहते हैं कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद दक्षिण अफ्रीका अपनी फॉर्म में लौटने को बेताब है। उन्होंने कहा कहा कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच को अपने होटल रूम में देखा था। गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हारकर दक्षिण अफ्रीका सीरीज में 1-0 से पीछे है। ये भी पढ़ें: भारत पर ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी: इयान चैपल