• Home
  • News
  • AB De Villiers Says Vaibhav Sooryavanshi Maturity at 15 Years Age is Brilliant

15 साल की उम्र में यह खूबी, वैभव की तारीफ में एबी डि विलियर्स ने कही बड़ी बात

वैभव सूर्यवंशी बहुत आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं. लेकिन साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स का मानना है कि सूर्यवंशी को 15 साल की उम्र में खेल की गहरी समझ है. और वह काफी परिपक्व होकर बल्लेबाजी करते हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |May 28, 2026, 03:13 PM IST

Published On May 28, 2026, 03:13 PM IST

Last UpdatedMay 28, 2026, 03:13 PM IST

Ab De Villiers Praised Vaibhav Sooryavanshi

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डि विलियर्स ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है.

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि 15 साल की उम्र में वैभव की खेल के प्रति जागरूकता कमाल की है. आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रनों की दमदार पारी खेली.

सूर्यवंशी की शानदार पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 8 विकेट खोकर 243 रन बनाने में सफल रही. इसके जवाब में एसआरएच की पूरी टीम 196 रन बनाकर ढेर हो गई. वैभव ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 12 छक्के लगाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘बहुत परिपक्वता से बल्लेबाजी करते हैं वैभव’

डि विलियर्स ने कहा कि वह वैभव के शॉट खेलने के तरीके से ज्यादा प्रभावित दबाव से भरे नॉकआउट मुकाबले में उनकी परिपक्वता और मैदान पर शांत रहने की काबिलियत से हुए. डिविलियर्स ने ‘जियोस्टार’ से बात करते हुए कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी की पारी की सबसे खास बात यह थी कि दबाव में भी उनका शांत और साफ रवैया. पैट कमिंस और सनराइजर्स हैदराबाद अलग-अलग प्लान आजमाते रहे, लगातार फील्ड बदलते रहे और उनकी लय बिगाड़ने के लिए अपनी लेंथ बदलते रहे, लेकिन वह पूरी पारी के दौरान पूरी तरह से अपने ही दायरे में रहे. नॉकआउट मैच में इतनी कम उम्र में खेल के प्रति इतनी जागरूकता किसी खिलाड़ी के लिए कमाल की बात है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘चाहे उन्होंने शॉर्ट बॉलिंग की हो या फुल लेंथ गेंदों से उन्हें हैरान करने की कोशिश की हो, वह हर प्लान के लिए तैयार दिखे और उन सभी के खिलाफ कंट्रोल में थे. एलिमिनेटर में सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन बनाना और मैदान के हर हिस्से पर हावी होना, निडर बैटिंग का एक शानदार प्रदर्शन था और इसने दिखाया कि आईपीएल के कुछ सबसे धमाकेदार खिलाड़ियों के साथ उनकी चर्चा क्यों हो रही है.’

डिविलियर्स भी इस युवा खिलाड़ी की तैयारी और मैच से पहले मानसिक दिनचर्या की समझ से प्रभावित हुए. उन्होंने कहा कि उनके खेल का यह पहलू उनकी उम्र के खिलाड़ी के लिए कमाल की परिपक्वता दिखाता है. आरसीबी हॉल ऑफ फेमर ने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी के बारे में सबसे प्रभावशाली बात यह है कि सिर्फ 15 साल की उम्र में ही उनकी तैयारी और रूटीन के बारे में उनकी स्पष्टता है. उन्हें मैच-अप को कल्पना करने, गेंदबाजों को पढ़ने और मैच से पहले मानसिक तैयारी करने के बारे में बात करते हुए सुनना उस उम्र में बहुत कम मिलने वाली परिपक्वता का स्तर दिखाता है.’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick