- क्रिकेट न्यूज़
- News
- AB de Villiers: South Africa will try to surpass India to become No.1 Test team
भारत को पीछे छोड़कर नंबर एक टेस्ट टीम बनना चाहती हैं दक्षिण अफ्रीका: एबी डी विलियर्स
डी विलियर्स ने कहा कि विराट दक्षिण अफ्रीका दौरे पर इतिहास रच सकते हैं।
Published On Dec 24, 2017, 03:35 PM IST
Last UpdatedDec 24, 2017, 03:35 PM IST
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज 5 जनवरी से शुरू होगी © AFP
भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा शुरू होने से पहले एबी डी विलियर्स ने कप्तान विराट कोहली से उनकी टेस्ट बादशाहत छीनने का दावा किया है। डी विलियर्स ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मेहमान टीम को पछाड़ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर आने की पूरी कोशिश करेगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए डी विलियर्स ने कहा, “हां हम जरूर नंबर एक बनना चाहेंगे, हम उनसे ज्यादा पीछे नहीं है। हम जानते हैं कि अगर आने वाले दो-तीन महीने में हम बड़ी टीमों के खिलाफ एक-दो सीरीज जीत जाते हैं तो हम ये उपलब्धि पा सकते हैं। विश्व में नंबर एक टीम बनना और उस जगह पर बने रहना वाकई अच्छा रहेगा।”
भारतीय कप्तान और टीम इंडिया के सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली के बारे में बात करते हुए डी विलियर्स ने कहा, “हम सभी विराट कोहली के बारे में जानते हैं, वो कितना मजबूत कप्तान है, वो यहां जीत के इरादे से ही आएगा और इतिहास रचेगा। हम इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं और उसके हिसाब से तैयारी कर रहे हैं। उम्मीद है इस सीजन में अच्छा क्रिकेट होगा।” डी विलियर्स ने मौजूदा टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा, “90 के दशक के मुकाबले पिछले कुछ सालों में उन्होंने हमारे घरेलू मैदानों में खेली सीरीजों में अच्छा प्रदर्शन किया है। ये एक युवा और मजबूत टीम है।”
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/south-africa-vs-zimbabwe-4-day-test-match-to-have-98-overs-per-day-669886″][/link-to-post]
दक्षिण अफ्रीका को 26 दिसंबर से जिम्बाब्वे के खिलाफ चार दिवसीय डे-नाइट टेस्ट खेलना है, जिसे लेकर डी विलियर्स उत्साहित हैं। लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे डी विलियर्स ने कहा, “मुझे खुद पर गर्व है कि मैं हर तरह की स्थिति में और हर तरह के फॉर्मेट में खुद को ढाल पा रहा हूं। पिछले छह महीनों में मैने अपने खेल पर काफी काम किया है।”