- क्रिकेट न्यूज़
- News
- AB de Villiers thought Jos Buttler was a New Zealand cricketer
एबी डिविलियर्स को लगा न्यूजीलैंड के लिए खेलते हैं जोस बटलर
इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 2019 में मिली विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
Published On Apr 14, 2020, 03:09 PM IST
Last UpdatedApr 14, 2020, 03:09 PM IST
जोस बटलर (IANS)
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने खुलासा किया है इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान जब वो पहली बार दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स से मिले थे इस दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने उन्हें न्यूजीलैंड का क्रिकेटर समझ लिया था। बटलर का जन्म टांटन में हुआ है, उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक 41 टेस्ट, 142 वनडे और 69 टी-20 मैच खेले हैं।
बटलर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। उन्होंने रॉयल्स पॉडकास्ट-3 में ये बाते कही। ये शो राजस्थान रॉयल्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मंगलवार से ऑन एयर हुआ। बटलर ने कहा, “जब मैं बड़ा हो रहा था तब से ही डिविलियर्स मेरे आदर्श रहे हैं। मुझे उनका खेल बहुत पसंद है। वो वाकई अद्भुत हैं।”
उन्होंने कहा, “आईपीएल के दौरान ही मैं एबी डिविलियर्स को थोड़ा जान पाया, जब मैं मुंबई इंडियंस के लिए खेलता था। उन्होंने मुझसे कहा कि मैच के बाद वो मेरे साथ होटल में बियर पिएंगे।”
2019 में विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम के सदस्य रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे कहा, “मैं बहुत उत्साहित था। उनके साथ बियर पीना काफी मजेदार रहा। मैं वापस होटल गया और जब मैंने अपनी प्रेमिका (जो अब मेरी पत्नी है) को भी ये बात बताई कि डिविलियर्स के साथ बियर पीना कितना शानदार होगा।”
बटलर ने कहा, “हमने करीब 20 मिनट तक एक दूसरे से बातचीत की और ये मुझे बहुत अच्छा लगा। वो मजबूत अफ्रीकी बल्लेबाज हैं। 20 मिनट की इस बातचीत में डिविलियर्स ने अचानक मुझसे पूछा कि आप न्यूजीलैंड के किस हिस्से से हो। उनका ये सवाल मेरे लिए एक झटके की तरह था।”