• Home
  • News
  • Ab de villiers will not return in international cricket cricket south africa release statement 4673433

AB De Villiers कभी नहीं करेंगे अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में वापसी, CSA ने जारी किया बयान, कहा- वो अब...

आईपीएल (IPL 2021) सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच विनिंग 34 गेंदों पर 76 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद एबी डीविलियर्स ने कहा था कि वो कोर्च मार्क बाउचर से टीम में वापसी के संबंध में बातचीत करेंगे.

Edited By : India.com Staff |May 18, 2021, 06:08 PM IST

Published On May 18, 2021, 06:08 PM IST

Last UpdatedMay 18, 2021, 06:08 PM IST

मिस्‍टर 360 डिग्री के नाम से फैन्‍स के बीच मशहूर साउथ अफ्रीका के स्‍टार बल्‍लेबाज एबी डीविलियर्स (Ab de Villiers) अब कभी भी अपने देश के लिए अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. कयास लगाए जा रहे थे कि वो भारत में होने वाले टी20 विश्‍व कप (T20 World Cup 2021) में अपनी टीम का प्रतिनिधित्‍व कर सकते हैं. क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने ये साफ कर दिया है कि डीविलियर्स देश के लिए खेलना नहीं चाहते हैं.

एबी डीविलियर्स (Ab de Villiers) इस साल आईपीएल (IPL 2021) के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की तरफ से खेलते हुए शानदार फॉर्म में थे. इस साल विश्‍व कप भी तय कार्यक्रम के अनुसार भारत में ही होना है. ऐसे में डीवलियर्स अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (Cricket South Africa) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा, “इस विषय पर एबी डीविलियर्स के साथ चर्चा हुई. अंत में ये निष्‍कर्ष निकला निकला कि वो अब कभी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलेंगे. यही उनका फैसला है.”

इस आईपीएल (IPL 2021) सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच विनिंग 34 गेंदों पर 76 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद एबी डीविलियर्स ने कहा था कि वो कोर्च मार्क बाउचर से टीम में वापसी के संबंध में बातचीत करेंगे.

उन्‍होंने कहा था, “टीम में वापसी करने में मेरी सच में दिलचस्‍पी है. अगर मेरे लिए जगह बन पाई तो ये सच में काफी शानदार होगा. मेरी फॉर्म को देखते हुए मैं सच में खेलना चाहता हूं.”

एबी डीविलियर्स (Ab de Villiers) ने आईपीएल 2018 के तुरंत बाद अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया था. इसके बाद विश्‍व कप 2019 के दौरान उनकी वापसी को लेकर बातचीत लीक होने के बाद विवाद हो गया था. डीविलियर्स ने साउथ अफ्रीका के लिए 114 टेस्‍ट मैच 228 वनडे और 78 टी20 अंतरराष्‍ट्रीय खेले हैं.

Editor's Pick