add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

दिग्‍गज अब्‍दुल कादिर बोले- ट्राई सीरीज में खेलने से पाक को नहीं होगा फायदा

पाकिस्‍तान की टीम इस समय जिम्‍बाब्‍वे में टी-20 ट्राई सीरीज खेल रही है

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - July 6, 2018 8:57 PM IST

पाकिस्‍तान के पूर्व लेग स्पिनर अब्‍दुल कादिर का मानना है कि जिम्‍बाब्‍बे में जारी टी-20 ट्राई सीरीज में खेलने से उनकी टीम को कोई फायदा नहीं होने वाला है। पाकिस्‍तान की टीम इस समय जिम्‍बाब्‍वे में ट्राई सीरीज खेल रही है। सीरीज में तीसरी टीम ऑस्‍ट्रेलिया की है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/t20-tri-series-aaron-finch-praises-zimbabwes-bowling-attack-724664″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्‍तान ने मौजूदा सीरीज में अब तक 4 मैच खेले हैं जिसमें उसे तीन मैचों में जीत मिली है। वो फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया से रविवार को भिड़ेगी। लीग स्‍तर पर ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने कप्‍तान एरोन फिंच और तेज गेंदबाज बिली स्‍टैनलेक की शानदार गेंदबाजी के बूते पाक को हराया था।

वेबसाइट क्रिक ट्रेकर के मुताबिक मीडिया से बातचीत में कादिर ने कहा, ‘ पाकिस्‍तान, जिम्‍बाब्‍वे और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच जो ट्राई सीरीज खेली जा रही है उससे पाकिस्‍तान को कोई फायदा नहीं होने वाला है क्‍योंकि जिम्‍बाब्‍वे की रैंकिंग नीची है जबकि पाकिस्‍तान के मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम में अनुभव की कमी है।

2019 विश्‍व कप को शुरू होने में अब एक साल से कम ही का समय बचा हुआ है। पाकिस्‍तान की टीम 31 मई को अपना पहला मैच विंडीज के खिलाफ ट्रेंटब्रिज में खेलेगी। पिछली बार पाक की टीम क्‍वार्टर फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया से हार गई थी।

बकौल कादिर, ‘ यदि नेशनल टीम का कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तो उसका स्‍थानापन्‍न ए टीम से लिया जाएगा।’ कादिर ने पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से ज्‍यादा से ज्‍यादा नई प्रतिभाएं तराशने का आग्रह किया।