- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Abdul razzaq we have players who could become better than virat kohli if our board backs them 3917988
अब्दुल रज्जाक ने फिर साधा विराट कोहली पर निशाना, 'लकी हैं जो BCCI ने....'
अब्दुल रज्जाक इससे पहले जसप्रीत बुमराह को बेबी बॉलर कह चुके हैं.
Published On Jan 22, 2020, 05:06 PM IST
Last UpdatedJan 22, 2020, 05:06 PM IST
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक एक बार फिर विराट कोहली को लेकर दिए अपने बयान के कारण चर्चा में हैं. रज्जाक का मानना है विराट की सफलता के बीच उनके प्रदर्शन से ज्यादा किस्मत का हाथ है.
वेबसाइट पाक पैशन से बातचीत के दौरान अब्दुल रज्जाक ने कहा, “इसमें कोई शक नहीं है कि वो एक शानदार खिलाडी है. वो साथ ही काफी किस्मत वाला भी है क्योंकि बीसीसीआई ने उसका समर्थन किया. बोर्ड द्वारा खिलाड़ी का समर्थन बेहद जरूरी चीज है.”
पढ़ें:- Ranji Trophy: सरफराज खान ने जड़ा करियर का पहला दोहरा शतक
रज्जाक ने कहा, “विराट कोहली आज जो कुछ भी है शायद इसके पीछे उनके बोर्ड द्वारा किया गया समर्थन अहम वजह है. मेरा मानना है कि पाकिस्तान में भी विराट कोहली से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं.”
पाकिस्तान में अच्छे खिलाड़ियों को बोर्ड की बेरुखी का सामना करना पड़ता है. ये बेहद दुखद है. विराट कोहली के मामले में बोर्ड द्वारा दिखाए गए आत्मविश्वास को वो आगे बढ़ाते हुए अच्छा खेल रहा है.
पढ़ें:- Do You Know This Lady: फेमस क्रिकेटर की Wife, जो रियल लाइफ में हैं Ironwomen
बता दें कि एक दिन पहले ही अब्दुल रज्जाक ने यह बयान दिया था कि आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ियों की टीम और पाकिस्तान सुपर लीग के सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ियों के बीच अगर मैच हुआ तो पाकिस्तान की टीम भारतीय को आसानी से हरा देगी. इससे पहले रज्जाक वर्ल्ड नंबर-1 जसप्रीत बुमराह का बेबी बॉलर कहकर बुला चुके हैं.