×

17 साल के अभिज्ञान कुंडु ने आईपीएल ऑक्शन से पहले मचाई तबाही, दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास

अभिज्ञान कुंडु ने 209 रन की नाबाद पारी में 17 चौके और 09 छक्के लगाए. उनकी इस पारी की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 408 रन बनाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 16, 2025 2:33 PM IST

Abhigyan Kundu Double century: आईपीएल 2026 के ऑक्शन से चंद घंटे पहले ही 17 साल के भारतीय बल्लेबाज ने तबाही मचा दी है. 17 साल के अभिज्ञान कुंडु ने अंडर-19 एशिया कप में मलेशिया के खिलाफ मैच में दोहरा शतक जड़ा है. उन्होंने मलेशिया के खिलाफ 125 गेंद में 209 रन की पारी खेली. इस पारी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है. वह अंडर-19 एशिया कप में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

अभिज्ञान कुंडु ने 209 रन की नाबाद पारी में 17 चौके और 09 छक्के लगाए. उनकी इस पारी की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 408 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी का बल्ला भी इस मैच में चला और उन्होंने 26 बॉल में 50 रन (पांच चौके, तीन छक्के) की पारी खेली. वेदांत त्रिवेदी ने 90 रन बनाए.

अभिज्ञान कुंडु ने 80 गेंद शतक, 106 बॉल पर 150 रन और 121 बॉल पर 16 चौके और 9 छक्के लगाकर दोहरा शतक पूरा किया.

TRENDING NOW

कौन हैं अभिज्ञान कुंडु ?

अभिज्ञान कुंडु का जन्म साल 2008 में कोलकाता में हुआ था. वह आठ साल की उम्र से ही क्रिकेट खेल रहे हैं. वह मुंबई की अंडर-14 टीम का हिस्सा ले रहे हैं. वह मुंबई के लिए अंडर-16 और अंडर-19 टीम के लिए भी खेले. वह मुंबई की अंडर-19 टीम के कप्तान भी रहे. 15 साल की उम्र में ही वह 175 रन की पारी खेलकर सुर्खियों में आए थे. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुछ ही दिन पहले उन्होंने 74 गेंद में 87 रन की संकटमोचक वाली पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिला थी.