श्रीलंका के खिलाफ अभिमन्‍यू ईश्वरन ने जड़ा दोहरा शतक, मजबूत स्थिति में भारत

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 26, 2019, 06:49 PM IST

Published On May 26, 2019, 06:49 PM IST

Last UpdatedMay 26, 2019, 06:49 PM IST

Abhimanyu Easwaran

Abhimanyu Easwaran

अभिमन्यु ईश्वरन के दोहरे शतक और अनमोलप्रीत सिंह के शतक की मदद से भारत ए ने रविवार को पहले अनधिकृत टेस्ट में श्रीलंका ए के खिलाफ पांच विकेट पर 622 रन बनाकर पारी घोषित की।

दूसरे दिन स्टंप तक श्रीलंका ए की टीम चार विकेट पर 83 रन बनाकर मुश्किल में थी। वह भारत ए से अब भी 539 रन से पीछे है। अशान प्रियरंजन और निरोशन डिकवेला 22-22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- World Cup Countdown: बटलर सबसे बड़े मैच फिनिशर, WC में धोनी समेत इनपर भी रहेंगी निगाहें

इस विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका ए ने संगीत कूरे (शून्य), सदीरा समरविक्रम (31), पथुम निसांका (06) और भनुका राजपक्षे (शून्य) के विकेट जल्दी गंवा दिये।
संदीप वारियर ने कूरे और समरविक्रम के विकेट झटके जबकि शिवम दुबे ने निसांका और प्रियरंजन के विकेट हासिल किये।

इससे पहले भारत ए ने बीती रात के एक विकेट पर 376 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया। ईश्वरन (233) 189 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने पहले ही सत्र में दोहरा शतक पूरा कर लिया। उन्होंने अकिला धनंजय की गेंद पर पगबाधा आउट होने से पहले 321 गेंद की पारी के दौरान 22 चौके और तीन छक्के लगाये।

पढ़ें: डेथ ओवर्स में गेेम चेंजर साबित हो सकते हैं ये 5 गेंदबाज

ईश्वरन ने तीसरे विकेट के लिये अमोलप्रीत के साथ 82 रन की भागीदारी भी निभायी, जिन्होंने 165 गेंद में 11 चौकों की मदद से 116 रन बनाये। ईश्वरन के आउट होने के बाद अमोलप्रीत और सिद्धेश लाड ने पांचवें विकेट के लिये 147 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। सिद्धेश ने मैदान के चारों ओर रन जुटाये, उन्होंने 89 गेंद में छह चौके और एक छक्के से तेजी से 76 रन जुटाये।

Editor's Pick