- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Abhimanyu easwaran excited to learn from rohit sharma virat kohli on england tour 4656989
इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली, रोहित शर्मा से सीखने को लेकर उत्साहित हूं: अभिमन्यू ईश्वरन
अभिमन्यू ईश्वरन को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए चुने गए भारतीय स्क्वाड में जगह मिली है।
Published On May 11, 2021, 08:26 PM IST
Last UpdatedMay 11, 2021, 08:26 PM IST
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर चुने गए अभिमन्यू ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran ) को उम्मीद है कि वो विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को करीब से खेलते देखकर काफी कुछ सीख सकेंगे।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए बयान में ईश्वरन ने कहा, “चयन को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हूं। मेरे लिए, लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे खिलाड़ियों से सीखना बेहद अहम है। उम्मीद है कि मैं वहां से एक बेहतर खिलाड़ी बनकर वापस लौटूंगा।”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अभ्यास के समय रोहित शर्मा और विराट कोहली को देखना शानदार है। हर किसी का अभ्यास उनके खेल के हिसाब से अलग होगा है। ये सीखना बेहद अहम था और वो अपने इस बात को लेकर काफी स्पष्ट हैं कि उन्हें अपने अभ्यास से क्या चाहिए। मेरे लिए ये सीखना काफी अच्छा रहा।”
ईश्वरन ने आगे कहा, “तैयारियों और अभ्यास की गंभीरता को लेकर कुछ चर्चाएं हुए थी। मैच से एक दिन पहले वो अपनी योजनाओं को लेकर कितने स्पष्ट थे ये सीखना मेरे लिए अहम था। जैसा कि हमने दूसरे टेस्ट मैच के बाद देखा, विकेट काफी टर्न हो रहा था इसलिए मैंने देखा कि वो अपने गेम प्लान को लेकर काफी स्पष्ट थे और अगले दिन उन्हें वही करते देखना बेहद शानदार था।”
कप्तान कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया 18 जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच में हिस्सा लेने के लिए 2 जून को इंग्लैंड रवाना होगी।