- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Abhinav Bindra takes dig at Virat Kohli after Anil Kumble’s resignation
विराट कोहली पर अभिनव बिंद्रा ने साधा निशाना, ट्वीट कर दी बड़ी सीख
विराट कोहली से अनबन के बाद टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने दिया इस्तीफा
Published On Jun 21, 2017, 04:19 PM IST
Last UpdatedJun 21, 2017, 04:19 PM IST

अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। कुंबले के इस्तीफा देने के बाद कई खिलाड़ियों ने अपने-अपने विचार रखे। ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले शूटर अभिनव बिंद्रा ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी। उन्होंने कोहली-कुंबले विवाद के बाद कुंबले के इस्तीफा देने पर लगभग कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया और लिखा, ”मेरे सबसे बड़े अध्यापक मेरे गुरु थे। मुझे उनसे नफरत थी! इसके बावजूद मैं उनके साथ 20 साल तक रहा। वो हमेशा मुझसे वो कहते थे जो मैं सुनना भी पसंद नहीं करता था।” ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के साथ अनिल कुंबले का ’1 साल का सफरनामा’
My biggest teachers was coach Uwe.I hated him!But stuck with him for 20 years.He always told me things I did not want to hear.#justsaying
— Abhinav Bindra (@Abhinav_Bindra) June 20, 2017
साफ है बिंद्रा ने इशारों-इशारों में कोहली पर निशाना साधा है और कहा है कि भले ही उन्हें अपने कोच की बातें पसंद नहीं होती थी, इसके बावजूद वो उनके सबसे बड़े गुरु थे। आपको बता दें कि कोहली और कुंबले के बीच काफी लंबे समय से अनबन चल रही थी और दोनों के बीच कई बार विवाद की खबरें सामने आईं। 20 जून को जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के लिए रवाना हुई तो उस दौरान अनिल कुंबले टीम के साथ नहीं गए थे और इसके बाद रात में उन्होंने इस्तीफा दे दिया। कुंबले ने इस्तीफा देने के बाद अपने ट्विटर अकाउंट पर एक खत भी लिखा और उसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया था कि कोहली को उनकी शैली और कोच बने रहना पसंद नहीं है।
आपको बता दें कि लगभग 1 साल तक भारतीय टीम के कोच रहे कुंबले की देखरेख में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 का स्थान भी हासिल किया। इस दौरान भारत ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों को भी मात दी और टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की।