नहीं मिल रहा टीम इंडिया में खेलने का मौका, इस लीग में जड़ दिया अर्धशतक

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में रविचंद्रन अश्विन, अभिनव मुकुंद, टी नटराजन जैसे हिस्सा ले रहे हैं।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jul 16, 2018, 03:38 PM IST

Published On Jul 16, 2018, 03:38 PM IST

Last UpdatedJul 16, 2018, 03:38 PM IST

Dinesh Karthik Abhinav Mukund © Twitter

लंबे समय ये भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अर्धशतकीय पारी खेलकर कोवाई किंग्स को जीत दिलाई। कराईकुडी कालई के खिलाफ मैच में मुकुंद ने 44 गेंदो पर 59 रनों की पारी खेली। सुपर ओवर तक गए इस मैच में टी नटराजन की सटीक गेंदबाजी की मदद से किंग्स ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की।

कोवाई किंग्स टीम ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी कराईकुडी कालई को 162/7 पर रोका। किंग्स के गेंदबाद प्रशांत राजेश ने 3 और एंटोनी धास ने 2 विकेट चटकाए। 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान मुकुंद ने शाहरुख खान के साथ पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी बनाई। मुकुंद ने 59 और खान ने 32 रनों की पारी की मदद से टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाकर स्कोर बराबर किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/shahid-afridi-wants-india-pakistan-should-head-towards-peace-726743″][/link-to-post]

रोमांचक सुपर ओवर में मिली जीत

सुपर ओवर में कोवाई किंग्स की ओर से एंटोनी धास और शाहरुख खान बल्लेबाजी करने आए। यो महेश की पहली ही गेंद नो बॉल रही, जिस पर धास ने चौका लगा दिया। दूसरी गेंद पर अंपायर ने बॉय का इशारा किया। दूसरे प्रयास में महेश ने शाहरुख को आउट कर दिया। इसके बाद कप्तान मुकुंद बललेबाजी करने आए। मुकुंद ने एक चौके की मदद से सुपर ओवर में 14 रन बनाए।

टी नटराजन की सटीक गेंदबाजी

कराईकुडी कालई के बल्लेबाज अनिरुद्ध और केविन का सामना करने के लिए मुकुंद ने अपने सबसे भरोसेमंद गेंदबाज और यॉर्कर में महारथ हासिल किए टी नटराजन को भेजा। नटराजन की पहली गेंद पर अनिरुद्ध ने चौका जरूर लगाया लेकिन इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजों को जरा भी जगह नहीं दी। कराईकुडी कालई टीम केवल 9 ही रन बना सकी और कोवाई किंग्स ने मैच जीत लिया।

Editor's Pick