This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
World Cup: 'कार्तिक सलामी बल्लेबाज के साथ-साथ फिनिशर के रोल में भी फिट बैठते हैं'
दिनेश कार्तिक के मेंटर अभिषेक नायर का मानना है कि जरूरत पड़ने पर कार्तिक चौथे नंबर के खिलाड़ी के रूप में भी खेल सकते हैं।
Written by Press Trust of India
Last Updated on - April 16, 2019 8:25 PM IST

दिनेश कार्तिक को विश्व कप के लिए भले ही बैकअप विकेटकीपर के रूप में चुना गया हो लेकिन उनके मेंटर अभिषेक नायर का मानना है कि तमिलनाडु का यह बल्लेबाज इंग्लैंड में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज, फिनिशर या चौथे नंबर पर विशेषज्ञ बल्लेबाज की भूमिका निभा सकता है।
एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली चयन समिति ने सोमवार को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऑलराउंडर विजय शंकर को चुना और स्पष्ट कर दिया था कि महेंद्र सिंह धोनी के चोटिल होने पर ही दूसरे विकेटकीपर को खेलने का मौका मिलेगा।
पढ़ें:- सातवीं हार के बाद विराट कोहली बोले, दबाव में धैर्य बनाए रखने की जरूरत
हालांकि नायर का कहना है कि कार्तिक बहस का विषय बने चौथे नंबर के स्थान के लिए भारत का जवाब हो सकता है और जरूरत पड़ने पर पारी का आगाज भी कर सकता है। नायर ने कहा, ‘‘वो केदार जाधव की फिनिशर की भूमिका निभाने के अलावा जरूरत पड़ने पर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर वह पारी का आगाज तक कर सकते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अच्छा क्षेत्ररक्षक होने से उनकी अहमियत में इजाफा होता है। बेशक वह बैकअप विकेटकीपर है लेकिन मुझे यकीन है कि अगर कोई खराब फॉर्म से जूझ रहा होगा तो प्रबंधन उसे विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में देख सकते हैं।’’
पढ़ें:- ICC World Cup 2019: इंग्लैंड जाने वाले भारतीय स्क्वाड के बारे में जानें
नायर को कार्तिक के करियर को निखारने का श्रेय जाता है। कोलकाता का यह मेंटर हालांकि चयन के दिन कार्तिक के साथ नहीं था लेकिन केकेआर के कप्तान ने उन्हें फोन करके आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘‘वो आभार जता रहा था और उस समय की बात की जब तीन साल पहले हम साथ आए। हम उन दिनों के बारे में सोच रहे थे, हमें नहीं पता था कि उसका करियर किस दिशा में जा रहा है। इसलिए अब विश्व कप की टीम का हिस्सा होना उसके जैसे खिलाड़ी के लिए विशेष है।’’
दो महीने पहले चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कार्तिक की अनदेखी की थी जिसे विश्व कप के लिए भारत की अंतिम तैयारी माना जा रहा था। इससे लगने लगा था कि रिषभ पंत दूसरे विकेटकीपर के स्थान के लिए उनकी पसंद है। नायर ने कहा, ‘‘हार मानना हमारे शब्दकोश में नहीं हैं। हमने कभी घुटने टेकने में विश्वास नहीं किया। जिस दिन हम हार मान लेंगे उस दिन खेलना छोड़ देंगे।’’
