अभिषेक नायर हुए मुंबई टीम से बाहर, 100वें मैच के लिए करना होगा इंतजार

अभिषेक नायर मुंबई के लिए अब तक 99 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jun 12, 2018, 01:37 PM IST

Published On Jun 12, 2018, 01:37 PM IST

Last UpdatedJun 12, 2018, 01:37 PM IST

Abhishek Nayar © AFP (File Photo)

मुंबई के लिए 99 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके अभिषेक नायर का 100वां मैच खेलने का इंतजार और बढ़ता जा रहा है। दरअसल सीनियर सेलेक्शन समिति ने नायर को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के ऑफ सीजन फिटनेस कैंप से बाहर किया है। जिसके बाद उनके टीम में शामिल होने की संभावना कम लग रही है। नायर का पिछला रणजी सीजन काफी खराब रहा था। उन्होंने 18.57 की औसत से केवल 130 रन बनाए थे। 35 साल के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को टीम में जगह बनाने के लिए खास प्रदर्शन करके दिखाना होगा। अजीत अगरकर, नीलेश कुलकर्णा, जतिन परांजपे और सुनील मोरे वाली समिति ने ये साफ कर दिया है कि मुंबई टीम मं शामिल होने के लिए फॉर्म जरूरी है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ms-dhoni-suresh-raina-gift-thier-ipl-jersey-and-bat-to-afghanistan-cricketer-karim-sadiq-719512″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंडियन एक्सप्रेस ने एमसीए के अधिकारी के हवाले से लिखा, “उसके बारे में तभी सोचा जाएगा, जब वो लोकल क्रिकेट में रन बनाएगा। कई युवा खिलाड़ी हैं जो मौके का इंतजार कर रहे हैं। अगर नायर को मुंबई टीम में वापस आना है तो उसे काफी रन बनाने होंगे।” नायर हाल ही में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की फॉर्म सुधारने की वजह से चर्चा में आए थे। निदाहास ट्रॉफी फाइनल में छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाने के बाद कार्तिक ने नायर को अपना गुरू बताया था। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के दौरान नायर कार्तिक की कप्तानी वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर की भूमिका में भी नजर आए थे।

खबर ये भी है कि मुंबई टीम के कई खिलाड़ी नायर को टीम के कोच की भूमिका में देखना चाहते हैं। हाल ही में मुंबई रणजी टीम के कोच समीर दिघे ने अपना कार्यकाल आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया है। ऐसे में नायर रणजी टीम के अगले कोच बन सकते हैं।

Editor's Pick