अभिषेक शर्मा ने SA के खिलाफ T20I सीरीज से पहले फिर मचाई तबाही, 263. 16 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन
अभिषेक शर्मा ने SA के खिलाफ T20I सीरीज से पहले फिर मचाई तबाही, 263. 16 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन
अभिषेक शर्मा के अलावा अनमोलप्रीत सिंह ने 32 बॉल में 69 रन (सात चौके, चार छक्के) बनाए, जिससे पंजाब की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 222 रन बनाए
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - December 2, 2025 5:56 PM IST
Abhishek Sharma
Abhishek Sharma Fifty: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नौ दिसंबर से टी-20 सीरीज की शुरुआत होनी है. इस सीरीज से पहले भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक बार फिर धमाकेदार पारी खेली है. अभिषेक शर्मा ने बड़ौदा के खिलाफ मैच में मंगलवार क 263.16 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
पंजाब की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी. ओपनर अभिषेक शर्मा ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और 19 बॉल में 50 रन की विस्फोटक पारी खेली. अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए. इससे पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेली थी और 48 बॉल में 152 रन जड़े थे.
अभिषेक शर्मा के अलावा अनमोलप्रीत सिंह ने 32 बॉल में 69 रन (सात चौके, चार छक्के) बनाए, जिससे पंजाब की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 222 रन बनाए. नमन धीर ने 28 बॉल में 39 रन की पारी खेली. हालांकि इसके बावजूद पंजाब की टीम को हार का सामना करना पड़ा. हार्दिक पांड्या के 42 बॉल में 77 रन की मदद से बड़ौदा ने इस टारगेट को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. पंड्या ने पंजाब के खिलाफ मैच में अपनी पारी में चार छक्के और सात चौके लगाए.
बड़ौदा को विष्णु सोलंकी और शाश्वत रावत की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने 5.1 ओवरों में 66 रन जुटाए. शाश्वत रावत 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे,जबकि विष्णु सोलंकी ने 43 रन का योगदान दिया. टीम 92 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी, यहां से हार्दिक पंड्या ने शिवालिक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 109 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया. शिवालिक 47 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए, जबकि पंड्या ने 77 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. हार्दिक पंड्या श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में चोटिल हुए थे.
पिछले मैच में भी अभिषेक ने जड़ा था तूफानी शतक
अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में तूफानी शतक जड़ा था. उन्होंने बंगाल के खिलाफ के मैच में नाबाद 148 रन की पारी खेली थी. अपनी आक्रामक पारी में उन्होंने कुल 16 छक्के और आठ चौके लगाए थे.
TRENDING NOW
SA के खिलाफ टी-20 सीरीज में अभिषेक पर होगी नजरें
अभिषेक शर्मा पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में फैंस की नजरें होगी. टी-20 सीरीज का पहला मैच 09 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.