add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs PAK: टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव ने फैंस को दी खुशखबरी, टीम इंडिया में हुई दो स्टार प्लेयर्स की एंट्री, देखें क्या है प्लेइंग इलेवन

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले में टीम इंडिया में दो बदलावों के बारे में बताया है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सूर्या ने बताया कि इस मैच में भारतीय टीम में...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 15, 2026 6:55 PM IST

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले में टीम इंडिया में दो बदलावों के बारे में बताया है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सूर्या ने बताया कि इस मैच में भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं. अभिषेक शर्मा की टीम इंडिया में रीएंट्री हुई है. और इसके साथ ही कुलदीप यादव भी इस टीम का हिस्सा हैं.

सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘हम पहले बैटिंग ही करना चाहते थे. उन्होंने कहा कि हमने पहले दो मैचों में पहले बैटिंग करते हुए जीत हासिल की है. और हम उसे ही जारी रखना चाहते हैं.’ भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर काफी चर्चाएं होती हैं. खिलाड़ी हालांकि इसे एक सामान्य मैच ही कहते हैं लेकिन वे भी इस मैच के दबाव और मौके को जानते है. भारतीय कप्तान ने भी माना कि यह एक सामान्य मैच नहीं बल्कि बड़ी बात है. उन्होंने कहा, ‘यह कहना आसान है कि यह एक अन्य मैच है लेकिन इस मुकाबले पर काफी कुछ दांव पर लगा होता है. यह खेल आपको काफी कुछ सिखाता है.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सूर्या ने कहा कि वह चाहते हैं कि हर खिलाड़ी का मैदान पर अच्छा दिन होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अर्शदीप की जगह कुलदीप यादव की एंट्री हुई है. और अभिषेक शर्मा खेल रहे हैं. संजू सैमसन इस मैच का हिस्सा नहीं हैं. सैमसन ने नामीबिया के खिलाफ मैच में 8 गेंद पर 22 रन बनाए थे.

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से पहले दोनों कप्तानों ने एक बार फिर हाथ नहीं मिलाया. सूर्या और आगा से यह सवाल मैच की पूर्व संध्या पर हाथ मिलाने के सवाल पर कहा था कि इसका पता मैच के दिन ही पता चलेगा. भारत ने एशिया कप 2025 से ही पाकिस्तान खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था.

भारत की प्लेइंग इलेवन: इशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान XI: साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, शादाब खान, उस्मान खान (विकेट कीपर), मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद