IND VS NED: स्पिन ने खिलाफ भारतीय बैटर्स ने किया अभ्यास, अभिषेक शर्मा ने जमकर बहाया पसीना
IND VS NED: स्पिन ने खिलाफ भारतीय बैटर्स ने किया अभ्यास, अभिषेक शर्मा ने जमकर बहाया पसीना
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी उस्मान तारीक और साइम आयूब जैसे गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी थी.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 17, 2026 9:51 PM IST
Abhishesk Sharma
IND VS NED: नीदरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले की पूर्व संध्या पर भारतीय टीम के नेट सत्र में स्पिन गेंदबाजी का दबदबा देखने को मिला, जबकि अभिषेक शर्मा के गगनचुंबी शॉट इस सत्र की सबसे बड़ी आकर्षण रहे. टूर्नामेंट में अब तक खाता नहीं खोल पाए अभिषेक ने एक घंटे से अधिक समय तक बल्लेबाजी की.
आमतौर पर विकेट के सामने दोनों ओर आक्रामक शॉट खेलने वाले अभिषेक ने अपनी ताकत पर भरोसा कायम रखा. उन्होंने नेट गेंदबाजों और वरुण चक्रवर्ती की ऑफ स्पिन के खिलाफ काउ कॉर्नर और डीप कवर क्षेत्र को निशाना बनाया. तेज गेंदबाजों के खिलाफ बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पुल और विकेट के पीछे पिक-अप शॉट का सहारा लिया, तीनों तरह की गेंदबाजी के खिलाफ छक्कों की झड़ी लगी रही.
Add Cricket Country as a Preferred Source
सूर्यकुमार के साथ दोबारा बल्लेबाजी करने पहुंचे अभिषेक
जब लगा कि उनका सत्र समाप्त हो चुका है, तभी अभिषेक कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ दोबारा बल्लेबाजी के लिए लौटे. इसी दौरान कुलदीप यादव गेंदबाजी के लिए आए और अभिषेक ने जरा भी देर किए बिना फुल लेंथ गेंदों को अपने पसंदीदा एक्स्ट्रा कवर क्षेत्र की ओर भेजना शुरू कर दिया.
रिंकू ने राउंड-आर्म एक्शन के साथ डाली गेंद
पास के नेट में तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों ने भी स्पिनरों के खिलाफ अभ्यास किया. लंबे बल्लेबाजी सत्र के बाद रिंकू ने राउंड-आर्म एक्शन के साथ कुछ ऑफ स्पिन भी डाली, जो नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस की शैली की याद दिला रही थी. इरास्मस ने पिछले सप्ताह दिल्ली में भारत के खिलाफ मुकाबले में अपने अनोखे एक्शन और स्टंप्स के काफी पीछे से गेंद डालकर भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डाला था. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी उस्मान तारीक और साइम आयूब जैसे गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी थी.
हमने भारतीय बल्लेबाजों के लिए रणनीति तैयार की है: एडवर्ड्स
वहीं मैच से एक दिन पहले नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने संवाददाताओं से कहा, मुझे लगता है कि इस विश्व कप में एसोसिएट देशों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि इसके बाद उन्हें विश्व कप से इतर टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ खेलने का अधिक मौका मिलेगा. भारत के खिलाफ मैच के बारे में एडवर्ड्स ने कहा, हम प्रत्येक मैच में अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए अलग रणनीति बनाते हैं, भारत के पास काफी आक्रामक बल्लेबाज हैं लेकिन हमने उनके लिए रणनीति तैयार की है और हम उस पर अमल करने की कोशिश करेंगे.
हमने विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया है: एडवर्ड्स
नीदरलैंड के कप्तान ने कहा कि अपनी सीमाओं के बावजूद उनकी टीम ने अभी तक विश्व स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हमने अपनी क्षमता से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है, मुझे लगता है कि हमने विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया है, अगर हमें टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ खेलने के अधिक अवसर मिलेंगे तो हम अगले स्तर पर पहुंच सकते हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.